फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says congress should apologies to people for bhilwada incident.

Mayawati: मायावती का कांग्रेस पर हमला, स्टाम्प पेपर के जरिए लड़कियों की खरीद-फरोख्त शर्मनाक, माफी मांगें

Mon, 31 Oct 2022 06:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Oct 2022 06:25 PM IST
सार

राजस्थान के भीलवाड़ा में कथित तौर पर महिलाओं की खरीद फरोख्त पर मायावती ने कहा कि कांग्रेस सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
Mayawati says congress should apologies to people for bhilwada incident.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कथित रूप से स्टाम्प पेपर के जरिए लड़कियों की नीलामी का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस से महिलाओं और राजस्थान की जनता से माफी मांगने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के पंचायतों में लड़कियों की स्टाम्प पेपर पर कर्ज अदाएगी संबंधी खरीद-फरोख्त सामाजिक व सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाली यह अति दुःखद घटना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या ’लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी व उनकी राज्य सरकार का लड़कियों के प्रति यही असली क्रूर रूप है?

मायावती ने कहा कि विभिन्न आयोगों द्वारा इस घटना के संबंध में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करना उचित है किन्तु यह इसका समुचित हल नहीं है बल्कि वहां की कांग्रेसी सरकार को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ इस शर्मनाक घटना पर महिला समाज व राज्य की जनता से भी तुरन्त माफी मांगनी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोक गहलोत सरकार को नोटिस जारी किया है। NHRC ने सरकार से पूछा है, उसने इस तरह के अपराधों के खिलाफ क्या-क्या कार्रवाइयां की हैं और इन्हें रोकने के लिए क्या व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed