{"_id":"64d32cd19c7f890fe102fe94","slug":"mayawati-says-caste-census-should-be-done-on-national-level-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: यूपी में कब होगी जातीय जनगणना? मायावती ने उठाया सवाल, बोलीं- राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जानी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: यूपी में कब होगी जातीय जनगणना? मायावती ने उठाया सवाल, बोलीं- राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जानी चाहिए
Wed, 09 Aug 2023 11:36 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:36 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में करवाई जा रही है, यूपी में कब होगी?
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ओबीसी समाज की आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक स्थिति का सही आकलन कर उसके हिसाब से विकास योजना बनाने के लिए बिहार सरकार द्वारा कराई जा रही जातीय जनगणना को पटना हाईकोर्ट ने पूर्णतया वैध ठहराया है। अब सबकी निगाहें यूपी पर टिकी हैं कि यहां यह प्रक्रिया कब शुरू होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में जातीय जनगणना के बाद यूपी में भी इसे कराने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है बावजूद इसके वर्तमान भाजपा सरकार भी इसके लिए तैयार नहीं लगती है। यह बेहद चिंतनीय है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा में ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा: नगर निकायों, प्राधिकरणों व कई विभागों में 8,170 करोड़ की अनियमितता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दूधिये की धारदार हथियार से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
उन्होंने कहा कि बसपा की मांग केवल यूपी में ही नहीं बल्कि केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर भी जाति जनगणना करनी चाहिए। देश में जातीय जनगणना का मुद्दा मंडल आयोग की सिफारिश को लागू करने की तरह राजनीति का नहीं बल्कि सामाजिक न्याय से जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, कमजोर, उपेक्षित व शोषित लोगों को देश के विकास में उचित भागीदार बनकर उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए यह गणना जरूरी है।