{"_id":"a597fb622189bd7fa7376d8848118b22","slug":"mayawati-says-bsp-is-number-one-in-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का दावा, पंचायत चुनाव में बसपा नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का दावा, पंचायत चुनाव में बसपा नंबर वन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दावा किया है कि प्रदेश के पंचायत चुनाव के आए नतीजों में बसपा नंबर 1 की ताकत बन कर उभरी है।
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष ने कह कि प्रदेश भर में बसपा के जो प्रत्याशी जीते हैं, वे काफी वोटों के अंतर से जीते हैं।
उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताते हुए पार्टी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ प्रदेश की जनता को बधाई दी है और उनका आभार भी जताया है।
गौरतलब है कि हाल ही में बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कांफ्रेंस कर बसपा को ही उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी ताकत बताया था। उन्होंने अखिलेश सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नाकाम बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को दलितों का हक छीनने वाला बताया था।
इस चुनाव परिणाम ने निश्चित तौर पर बसपा को ताकत दी है।