{"_id":"661c1de260e6fdb44f0be72a","slug":"mayawati-says-bahujan-is-in-bad-condition-in-bjp-rule-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती बोलीं- भाजपा सरकार में बहुजनों का बुरा हाल, अन्य पार्टियों के छलावे से दूर रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती बोलीं- भाजपा सरकार में बहुजनों का बुरा हाल, अन्य पार्टियों के छलावे से दूर रहें
Sun, 14 Apr 2024 11:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:48 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि संकीर्ण चुनावी स्वार्थ के लिए जातिवादी पार्टियां डाॅ. आंबेडकर का दिखावटी सम्मान करती हैं। ऐसी पार्टियों के छलावे से दूर रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बहुजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस का गरीबी हटाओ का नारा सही नीयत व नीति के अभाव में केवल चुनावी स्लोगन बनकर रह गया। इसी तरह अब वर्तमान भाजपा सरकार में बहुजनों का बुरा हाल हो रहा है। सरकार की गलत नीतियों व कार्यक्रमों से केवल कुछ मुट्ठी भर अमीरों की अमीरी बढ़ रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने रविवार को आंबेडकर जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को दिए संदेश में कहा कि संकीर्ण चुनावी स्वार्थ के लिए जातिवादी पार्टियां डाॅ. आंबेडकर का दिखावटी सम्मान करती हैं। ऐसी पार्टियों के छलावे से दूर रहना है। उन्होंने आपसी एकजुटता व राजनीतिक शक्ति के बल पर सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे ही तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा सरकार के दौरान सामान्य वर्ग की सरकारी नौकरी पर लगी पाबंदी को हटाकर सर्वसमाज को रोजगार के अवसर दिए गए। आरक्षण के बैकलॉग पदों को विशेष अभियान चलाकर भरा गया, जिससे लाखों परिवारों को लाभ मिला। उन्होंने बसपा सरकार में डॉ. आंबेडकर के नाम से हुए कार्यों एवं योजनाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
अच्छे दिन कैसे संभव
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश व जनहित की जरूरी बातों को ध्यान में रखकर ही मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि देश में सही संवैधानिक सोच वाली बहुजन-हितैषी सरकार बन सके। यही डॉ. आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। करोड़ों गरीबों, मजदूरों, वंचितों, शोषितों की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, लाचारी व उनके दुख-दर्द को दूर किए बिना देश का वास्तविक विकास व लोगों के अच्छे दिन कैसे संभव हैं। भाजपा अपने मुंह मियां मिट्ठू कब तक बनेगी।