मायावती ने कहा : मणिपुर की घटना शर्मनाक और दिल दहला देने वाली, कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
मणिपुर हिंसा, महिलाओं व बच्चियों के साथ किए गए अमानवीय कृत्य के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने व मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला दहन भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को शर्मनाक और दिल दहला देने वाली बताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि भीड़ ने जो दरिंदगी की है वह शर्मनाक तथा दिल को दहलाने देने वाली है। राज्य व केंद्र की सरकार को भी ऐसे आपराधिक तत्वों को इतनी सख्त सजा देनी चाहिए कि इस प्रकार के जघन्य अपराध की पुनरावृत्ति ना हो । इस घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही है वह अनुचित एवं चिंतनीय है। संसद में इस पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए । सुप्रीम कोर्ट में भी घटना का संज्ञान लिया है जिसे अब दबाया नहीं जा सकता। मणिपुर पर गंभीर होना जरूरी है।
मणिपुर मामले में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका
मणिपुर हिंसा, महिलाओं व बच्चियों के साथ किए गए अमानवीय कृत्य के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने व मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला दहन भी किया।
कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा की ओर जा रहे थे कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन तुरंत लागू करने की मांग उठाई। मणिपुर के हालात को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थितियों को काबू में लाए जाने की ठोस योजना बनाई जाए। प्रदर्शन में पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, इंदल रावत, दिनेश कुमार सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अशोक सिंह, कृष्णकांत पाण्डेय, अमरनाथ अग्रवाल आदि शामिल थे।