मायावती का भाजपा पर हमला : दूसरे राज्य रोजगार के अवसर देने में लगे, यूपी सरकार बुलडोजर और मदरसा सर्वे में जुटी
मायावती ने कहा कि कथित डबल इंजन की भाजपा सरकार होने का लाभ यूपी को क्यों नहीं मिल रहा है। यूपी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हुए विशाल आबादी वाले राज्य होने के कारण देसी व विदेशी पूंजी निवेश व विकास आदि का जो लाभ मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ऐसे समय में जब रोजगार के अवसर को बढ़ाने, बेरोजगारी को कम करने और आत्महत्या दर को कम करने के लिए राज्य सरकारों के भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है तो वहीं यूपी सरकार बुलडोजर, मदरसा सर्वे और मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों में लगी हुई है। लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये के निवेश वाली वेदांता फॉक्सकॉन योजना अचानक ही महाराष्ट्र से गुजरात शिफ्ट होने पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। ऐसी दो और फैक्ट्री लगाने की दिलासा देकर मामले को शांत करने का प्रयास हो रहा है।
मायावती ने कहा कि कथित डबल इंजन की भाजपा सरकार होने का लाभ यूपी सरकार को क्यों नहीं मिल रहा है। यूपी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हुए विशाल आबादी वाले राज्य होने के कारण देसी व विदेशी पूंजी निवेश व विकास आदि का जो लाभ मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। यह बड़ी चिंता की स्थिति है।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस केंद्र सरकार में यूपी की घोर उपेक्षा की गई। अब भाजपा सरकार में वैसा ही कार्य हो रहा है। सरकार को चाहिए कि वह दलितों अति पिछड़ों के साथ-साथ मुस्लिमों के उत्पीड़न, उनके मदरसों तथा अन्य और भी धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप आदि के गैर जरूरी विवादों में न पड़े। बल्कि यहां अमन-चैन के जीवन के लिए पूरा ध्यान कानून के सरकारी राज पर लगाए। साथ ही भ्रष्टाचार के अभिशाप से भी माहौल को पाक साफ करें।