फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said on Trump tariff govt save India honour by adopting reformist attitude in policies and programmes

UP: 'नीतियों व कार्यक्रमों में सुधारवादी रवैया अपनाकर भारत का सम्मान बचाए सरकार...' ट्रंप टैरिफ पर मायावती

Sun, 07 Sep 2025 01:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 01:13 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ट्रंप टैरिफ पर केंद्र सरकार को नसीहत दी कि नीतियों व कार्यक्रमों में सुधारवादी रवैया अपनाकर भारत का सम्मान बचाएं।

विज्ञापन
Mayawati said on Trump tariff govt save India honour by adopting reformist attitude in policies and programmes
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें यूपी में संगठन की तैयारी, कमेटी गठन के साथ सर्वसमाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा देश के अंदर चल रहे ताजा घटनाक्रम पर भी बातचीत हुई। 

विज्ञापन


इस अवसर पर सभी से बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में मायावती ने यूपी और अन्य राज्यों में धार्मिक स्थलों एवं उनके संतों, गुरुओं व महापुरुषों का निरादर करके सामाजिक, साम्प्रदायिक व राजनीतिक हालात बिगाड़ने की घटनाओं पर चिंता जताई। 
विज्ञापन


उन्होंने अमेरिका द्वारा लगाए गए 'ट्रंप टैरिफ' से उभरी नई चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार को नसीहत दी है कि वह अपनी नीतियों व कार्यक्रमों में सुधारवादी रवैया अपनाएं। अन्यथा देश के दलितों की गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, घरों से दूर पलायन की विवशता आदि की समस्याएं और भी जटिल हो जाएंगी। इससे देश का मान-सम्मान भी दुनिया में प्रभावित होगा। इससे बचना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के बचे हुए कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश

उन्होंने पार्टी संगठन के गठन व जनाधार को जमीनी स्तर पर बढ़ाने के लिए जिला मुख्यालयों से लेकर बूथ स्तर पर कमेटी गठन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान करीब 80 फीसदी लक्ष्य प्राप्त होने पर संतोष व्यक्त किया। बचे कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देश दिए।

राजनीतिक चुनौतियों से संघर्ष के लिए रूपरेखा पर करेंगी चर्चा

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस बार कांशीराम की पुण्यतिथि का कार्यक्रम 'मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल' में होगा। इसमें वह खुद कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी। इस दौरान आगे की राजनीतिक चुनौतियों से संघर्ष के लिए रूपरेखा पर भी चर्चा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed