फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said, India's image is at stake due to Adani episode, Aam Aadmi Party will protest on Tuesday

Lucknow News : मायावती ने कहा, अदाणी प्रकरण से भारत की छवि दांव पर, मंगलवार को प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी

Sun, 05 Feb 2023 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 05 Feb 2023 08:24 PM IST
सार

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने अदाणी समूह से जुड़े इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Mayawati said, India's image is at stake due to Adani episode, Aam Aadmi Party will protest on Tuesday
मायावती - फोटो : social media

विस्तार

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि अदाणी प्रकरण से भारत की छवि दांव पर है, पर केंद्र सरकार इस मुद्दे को काफी हल्के में ले रही है। सरकार को जनता के विश्वास से इस प्रकार खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। बसपा प्रमुख ने संत रविदास जयंती पर रविवार को बयान जारी कर कहा कि यदि गुरु रविदास के मानवतावादी उपदेशों पर अमल किया जा रहा होता तो देश की हालत इतनी चिंताजनक नहीं होती। मायावती ने अदाणी प्रकरण पर केंद्र सरकार को भी घेरा। कहा कि दुनिया में अपनी रैंकिंग जमाने वाले देश के व्यवसायी के कारण भारत का आर्थिक जगत हताश है। देश की अर्थव्यवस्था व आम जनजीवन पर भी इसका दीर्घकालीन प्रभाव पड़ने वाला है। फिर भी अन्य मामलों की तरह ही अदाणी प्रकरण पर भी सरकार ने सदन के माध्यम से देश की जनता को विश्वास में नहीं लिया, यह बेहद दुखद है। 

विज्ञापन


उधर, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने अदाणी समूह से जुड़े इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने का भी एलान किया है। आप सांसद ने कहा कि इतने बड़े घोटाले से जनता चिंतित है और देश में आर्थिक असंतुलन उत्पन्न होने का खतरा मंडरा रहा है। पिछले कुछ दिनों में देश के करोड़ों नागरिकों का अदाणी की कंपनी में लगा 11.50 लाख करोड़ रुपया डूब गया, जो जनता की गाढ़ी कमाई थी। जनता का ये पैसा अदाणी की कंपनी में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और एलआईसी के माध्यम से निवेश किया गया था। कहा कि आम लोगों की इतनी बड़ी धनराशि डूबने के बाद भी केंद्र सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed