{"_id":"5cab2e89bdec2214411992ce","slug":"mayawati-s-reaction-on-bjp-s-manifesto","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के घोषणा पत्र पर मायावती का तंज, कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के घोषणा पत्र पर मायावती का तंज, कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती
Mon, 08 Apr 2019 04:51 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने कहा कि 2014 में भी भाजपा ने बड़े-बड़े वादे कर देश की जनता को गुमराह किया था और इस बार भी यही कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार को कहा कि भाजपा 2014 में किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकी। ऐसे में उन्हें नया घोषणापत्र लाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें पिछले चुनाव के घोषणापत्र के संबंध में 'कार्रवाई रिपोर्ट' प्रस्तुत करनी चाहिए, लेकिन ये करने की उनमें हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा ने धन्नासेठों के लिए ही काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र को छलावा करार दिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि सोमवार को दिल्ली में भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2019 से 2024 तक का वक्त जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा।