{"_id":"616eb9c7987ab432f4197eee","slug":"mayawati-replied-back-on-congress-giving-40-percent-seats-to-women-in-upcoming-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस के महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के एलान को मायावती ने बताया 'कोरी नाटकबाजी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस के महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के एलान को मायावती ने बताया 'कोरी नाटकबाजी'
Tue, 19 Oct 2021 05:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Oct 2021 05:57 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस व भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि महिलाओं के हित को लेकर कांग्रेस व भाजपा में बिल्कुल भी इच्छाशक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया?
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस द्वारा यूपी के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट दिए जाने की घोषणा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है व इनके अच्छे दिन होते हैं तो इनको दलित, पिछड़े व महिलाएं याद नहीं आतीं, किन्तु अब जब इनके बुरे दिन नहीं हट रहे हैं तो पंजाब में दलित की तरह यूपी में इनको महिलाएं याद आई हैं व उन्हें 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा इनकी कोरी चुनावी नाटकबाजी है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता अगर इतनी ही वाजिब व ईमानदार होती तो केन्द्र में इनकी सरकार ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया? कांग्रेस का स्वाभाव है ’कहना कुछ व करना कुछ’ जो इनकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।
विज्ञापन
यूपी व देश में महिलाओं की आधी आबादी है। इनका हित व कल्याण ही नहीं बल्कि इनकी सुरक्षा, आदर-सम्मान के प्रति ठोस व ईमानदार प्रयास सतत् प्रक्रिया, जिसके प्रति मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है। जो कांग्रेस व भाजपा में देखने को नहीं मिलती है जबकि बीएसपी ने ऐसा करके दिखा दिया है। वहीं, प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा में खुद चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी इसका निर्णय नहीं लिया गया है।