फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati reacts on BSP MLA joining Congress in Rajasthan.

बसपा के विधायक तोड़ने पर भड़कीं मायावती, कहा- कांग्रेस गैर-भरोसेमंद व धोखेबाज पार्टी

Tue, 17 Sep 2019 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Sep 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Mayawati reacts on BSP MLA joining Congress in Rajasthan.
बसपा सुप्रीमो मायावती व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर बसपा विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसा कर कांग्रेस ने फिर एक बार गैर भरोसेमंद और धोखेबाज होने का प्रमाण दे दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा तब है जब बसपा कांग्रेस को बाहर से समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कटु विरोधियों से लड़ने की जगह उन पार्टियों को आघात पहुंचा रही है। जो उन्हें सहयोग व समर्थन देते रहे हैं। कांग्रेस एससी, एसटी व ओबीसी विरोधी पार्टी है और इन वर्गों के आरक्षण के लिए कभी कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर व उनकी मानवतावादी विचारधारा की विरोधी रही। इसी कारण डॉ. आंबेडकर को देश के पहले कानून मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने उन्हें न तो कभी लोकसभा में चुनकर जाने दिया और न ही भारतरत्न से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बसपा विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

दरअसल, बसपा के सभी छह विधायक सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए, जो कि अब तक बाहर से कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे। बसपा विधायकों ने सोमवार देर रात कांग्रेस की सदस्यता ली। रात 10:30 बजे सभी विधायक विधानसभा पहुंचे और कांग्रेस में शामिल हुए।

इन विधायकों में राजेन्द्र गुढा (विधायक, उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक, नदबई), वाजिब अली (विधायक, नगर), लाखन सिंह मीणा (विधायक, करोली), संदीप यादव (विधायक, तिजारा) और बसपा विधायक दीपचंद खेरिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed