{"_id":"58a00e334f1c1b6433d83d3d","slug":"mayawati-rally-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सत्ता में आई तो बढ़ेगा अपराध, बीजेपी बढ़ाएगी मुश्किलें: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सत्ता में आई तो बढ़ेगा अपराध, बीजेपी बढ़ाएगी मुश्किलें: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Feb 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
मायावती (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीतापुर में रैली के दौरान सपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। सपा कांग्रेस गठबंधन भी मायावती के निशाने पर रहा।मायावती ने कहा, स्वार्थ के लिए सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण सत्ता से बाहर हुई थी। मायावती ने कहा, बीजेपी सत्ता में आई तो राज्य में अपराध बढ़ेगा और बीजेपी की सरकार बनी तो मुश्किलें बढ़ेंगी। इसके साथ ही जनता से बसपा को वोट देने की अपील की।
बसपा सुप्रीमो ने कहा, मुलायम सिंह ने पुत्र मोह की वजह से अपने भाई शिवपाल को जनता के सामने अपमानित किया जिसके चलते शिवपाल के खेमे के लोग अखिलेश और उनके खेमे के लोगों को नुकसान पहुंचाएंगे।
मायावती ने कहा, सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। समाजवादी पार्टी ने आधे-अधूरे काम किए हैं। बीएसपी योजनाओं का नाम सपा सरकार ने बदल दिया।
सपा सरकार ने जनता का पैसा प्रचार-प्रसार में लगा दिया। सपा सरकार में हर तरफ आतंक का माहौल है। उन्होंने कहा, यूपी में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। केंद्र और राज्य से कांग्रेस का सफाया हो गया। वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ में बिना तैयारी के नोटबंदी कर दी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए थे उसमें से एक चौथाई वादे भी पूरे नहीं किए। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश में चर्चा है कि अपनी पार्टी के लोगों और अपने चहेते धन्ना सेठों का धन ठिकाने लगाने के बाद नोटबंदी की थी।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद शीशे के घर में रहते हैं उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं चलाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दूसरों के बारे में कुछ कहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, बीजेपी किसी तरह से सत्ता में आ गई तो आरक्षण को पूरी तरह से या तो खत्म कर देगी या निष्प्रभाव कर देगी। मायावती ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए बसपा पूरी तरह से सक्रिय है। नोटबंदी के फैसले से 90 फीसदी लोग आज भी परेशान हैं।