फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati meeting with party activists in Lucknow.

मायावती की कार्यकर्ताओं से अपील: धर्म का अनुचित इस्तेमाल कर रही हैं विभिन्न पार्टियां, लोगों को जागरुक करें

Sun, 21 May 2023 06:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 May 2023 06:28 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में हुई पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं से जनता को जागरुक करने की अपील की है। उन्होंने अलग-अलग राज्यों में कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने की भी अपील की है।

विज्ञापन
Mayawati meeting with party activists in Lucknow.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और झारखंड के पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों बैठक की। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी यह है कि कुछ पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए धर्म का अत्यधिक व अनुचित इस्तेमाल कर रहीं हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने से ही देश की राजनीति करवट ले सकती है।

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने कहा कि इन राज्यों में व केंद्र शासित क्षेत्रों में गरीब, मजदूरों के जीवन में बेहतरी के बजाय हालात और खराब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुप्रतीक्षित विकास के सरकारी दावों की पोल खोलने के लिए यह स्थिति काफी है। दिल्ली सरकार में आपसी अविश्वास व असहयोग से आम जनता का हित प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यहां हैं खास इंतजाम: बैंकों की 905 शाखाओं में बदलें 2000 रुपये के नोट, बुजुर्गों, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोटबंदी के बाद छोटे नोट घटे, बढ़ गए सिक्के; सौ के नोट की छपाई में भारी कमी, पचासा बढ़ा


उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कश्मीर में भी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी तैयारी पूरी रखे। वहां कभी भी चुनाव हो सकता है। झारखंड में युवाओं को पार्टी से जोड़कर आगे बढ़ाने की रणनीति बनाने की जरूरत है। हिमाचल में बसपा को अपनी तमाम कमियों को दूर करके आगे बढ़ाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed