फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News Today: Mayawati meeting before bypoll in Uttar Pradesh.

बसपा में राज्य स्तर पर सेक्टर समाप्त, जोन व्यवस्था लागू, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा

Tue, 02 Jul 2019 11:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Jul 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Lucknow News Today: Mayawati meeting before bypoll in Uttar Pradesh.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिम यूपी व बुंदेलखंड के  पदाधिकारियों व जिम्मेदार नेताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव बाद राज्य स्तर पर लागू की गई सेक्टर व्यवस्था समाप्त कर जोन व्यवस्था लागू करने का एलान किया। प्रत्येक जोन में तीन मंडल शामिल होंगे। प्रत्येक जोन की टीम में चार से पांच इंचार्ज बनाए गए हैं।

विज्ञापन


मायावती ने विधानसभा आम चुनाव-2022 की तैयारियों पर फोकस करते हुए सांगठनिक कामकाज की नियमित समीक्षा शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के बाद संगठन के जिम्मेदार लोगों के साथ मायावती की यह तीसरी अहम बैठक थी।
विज्ञापन


मंगलवार को बसपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व में गठित सेक्टर एक व सेक्टर दो में शामिल नौ मंडलों के पदाधिकारियों व जिम्मेदार नेताओं की बैठक हुई। मायावती ने यहां संगठन को और तेजी से फील्ड तक खड़ा करने के लिए सेक्टर व्यवस्था में बदलाव का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में शामिल एक जोन इंचार्ज ने बताया कि सेक्टर सिस्टम में चार से पांच मंडल आने की वजह से क्षेत्र काफी लंबा हो रहा था। पार्टी अध्यक्ष ने इस विसंगति को दूर करते हुए समान रूप से तीन-तीन मंडल का जोन गठित कर दिया है। बैठक में पश्चिमी यूपी व बुंदेलखंड के नौ मंडलों के जोन व उनके इंचार्जों का एलान कर दिया गया। प्रत्येक जोन में चार से पांच इंचार्ज बनाए गए हैं।

जोन के अलावा प्रत्येक मंडल में तीन-तीन व प्रत्येक जिले में दो-दो लोगों की टीम होगी। ये सभी बसपा संगठन व भाईचारा कमेटियों के गठन का काम करेंगे। मायावती ने कहा है कि वह संगठन की नियमित समीक्षा करेंगी। पूर्व की व्यवस्था में पूरा प्रदेश चार सेक्टर में बंटा था। मायावती ने अब इसे छह जोन में बदल दिया है। मध्य व पूर्वी यूपी के जोन व उनके प्रभारियों का एलान छह जुलाई की बैठक में होने की संभावना है।

बसपा की जोन प्रणाली में इस तरह दी गई जिम्मेदारी

जोन-1 : मेरठ-सहारनपुर-मुरादाबाद मंडल
जोन इंचार्ज : गिरीश चंद्र सांसद, शमशुद्दीन राईन, डा. कमलराज व राज कुमार गौतम

जोन-2 : आगरा-अलीगढ़-बरेली
जोन इंचार्ज : मुनकाद अली पूर्व सांसद, सूरज सिंह, बृजेंद्र विक्रम व संघ प्रिय गौतम

जोन-3 : कानपुर, चित्रकूट व झांसी
जोन इंचार्ज : आरएस कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष बसपा, गयाचरण दिनकर, तिलकचंद्र अहिरवार व जितेंद्र शंखवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed