मायावती ने शुरू की 2022 की तैयारी, बसपा में राज्य स्तर पर सेक्टर समाप्त, जोन व्यवस्था लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिम यूपी व बुंदेलखंड के पदाधिकारियों व जिम्मेदार नेताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव बाद राज्य स्तर पर लागू की गई सेक्टर व्यवस्था समाप्त कर जोन व्यवस्था लागू करने का एलान किया। प्रत्येक जोन में तीन मंडल शामिल होंगे। प्रत्येक जोन की टीम में चार से पांच इंचार्ज बनाए गए हैं।
मायावती ने विधानसभा आम चुनाव-2022 की तैयारियों पर फोकस करते हुए सांगठनिक कामकाज की नियमित समीक्षा शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के बाद संगठन के जिम्मेदार लोगों के साथ मायावती की यह तीसरी अहम बैठक थी।
मंगलवार को बसपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व में गठित सेक्टर एक व सेक्टर दो में शामिल नौ मंडलों के पदाधिकारियों व जिम्मेदार नेताओं की बैठक हुई। मायावती ने यहां संगठन को और तेजी से फील्ड तक खड़ा करने के लिए सेक्टर व्यवस्था में बदलाव का एलान किया।
बैठक में शामिल एक जोन इंचार्ज ने बताया कि सेक्टर सिस्टम में चार से पांच मंडल आने की वजह से क्षेत्र काफी लंबा हो रहा था। पार्टी अध्यक्ष ने इस विसंगति को दूर करते हुए समान रूप से तीन-तीन मंडल का जोन गठित कर दिया है।
प्रत्येक मंडल में तीन-तीन व जिलों में दो-दो टीमें होंगी
बैठक में ही पश्चिमी यूपी व बुंदेलखंड के नौ मंडलों के जोन व उनके इंचार्जों का एलान कर दिया। प्रत्येक जोन में चार से पांच इंचार्ज बनाए गए हैं। जोन के अलावा प्रत्येक मंडल में तीन-तीन व प्रत्येक जिले में दो-दो लोगों की टीम होगी।
ये सभी बसपा संगठन व भाईचारा कमेटियों के गठन का काम करेंगे। मायावती ने कहा है कि वह संगठन की नियमित समीक्षा करेंगी। पूर्व की व्यवस्था में पूरा प्रदेश चार सेक्टर में बंटा था। मायावती ने अब इसे छह जोन में बदल दिया है। मध्य व पूर्वी यूपी के जोन व उनके प्रभारियों का एलान छह जुलाई की बैठक में होने की संभावना है।
इस तरह दी गई जिम्मेदारी
जोन-1 : मेरठ-सहारनपुर-मुरादाबाद मंडल
जोन इंचार्ज : गिरीश चंद्र सांसद, शमशुद्दीन राईन, डॉ. कमलराज व राज कुमार गौतम
जोन-2 : आगरा-अलीगढ़-बरेली
जोन इंचार्ज : मुनकाद अली पूर्व सांसद, सूरज सिंह, बृजेंद्र विक्रम व संघ प्रिय गौतम
जोन-3 : कानपुर, चित्रकूट व झांसी
जोन इंचार्ज : आरएस कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष बसपा, गयाचरण दिनकर, तिलकचंद्र अहिरवार व जितेंद्र शंखवार