{"_id":"664226bc415e21ba7b0961ae","slug":"mayawati-held-a-rally-in-lucknow-launched-a-scathing-attack-on-bjp-over-free-ration-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने ललकारा: आप अपना नमक खा रहे, भाजपा और आरएसएस का नहीं, कोई अपनी जेब से नहीं खिला रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने ललकारा: आप अपना नमक खा रहे, भाजपा और आरएसएस का नहीं, कोई अपनी जेब से नहीं खिला रहा
Mon, 13 May 2024 08:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 13 May 2024 08:19 PM IST
सार
Mayawati: मायावती ने लखनऊ और मोहनलालगंज के प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार को रैली की। इस रैली में उन्होंने गरीबों को मिल रहे मुफ्त राशन पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को सरोजनीनगर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा और आरएसएस पर नमक के बदले वोट मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन जनता के टैक्स के पैसों से दिया जा रहा है। वह अपनी जेब से आपको राशन नहीं दे रहे हैं। आप अपना नमक खा रहे हैं, भाजपा और आरएसएस का नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र में बसपा की सरकार बनने पर अवध को अलग राज्य बनाया जाएगा, जिसमें लखनऊ भी शामिल होगा। बीते कई सालों से इसकी लगातार मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव फ्री और फेयर हुआ तो इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार आसानी से नहीं बनेगी। कोई भी जुमलेबाजी, नाटकबाजी और गारंटी काम नहीं आएगी। भाजपा सरकार पर दस साल से पूंजीपतियों और धन्नासेठों को मालामाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यही इनका संगठन चलाते हैं और चुनाव लड़वाते हैं। इलेक्टोरल बांड से यह साबित भी हो चुका है। बसपा को छोड़कर सभी दलों ने धन्नासेठों से पैसा लिया है। हमारी पार्टी संगठन चलाने और चुनाव लड़ने के लिए केवल कार्यकर्ताओं से थोड़ा पैसा लेती है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों का दुरुपयोग
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र और राज्यों की सत्ता से बाहर होना पड़ा। यही हालत उसके सहयोगी दलों की भी हुई। कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दुरुपयोग किया है। इनको केंद्र की सत्ता में आने से रोकना है। देश में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है और भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ये दल साम, दाम, दंड, भेद अपनाकर सत्ता में आना चाहते हैं। आपको ओपिनियन पोल, सर्वे आदि से गुमराह नहीं होना है। किसी के लुभावने घोषणा पत्र के बहकावे में नहीं आना है। बसपा काम करने पर यकीन करती है, इसलिए कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। कहा, हमने अपनी सरकार में लखनऊ की पहचान को बदल दिया था। अब लोग यूपी आने पर लखनऊ जाने को बोलते हैं।
विज्ञापन
मुस्लिमों का हो रहा उत्पीड़न
उन्होंने कहा कि केंद्र में बसपा सरकार बनने पर हिंदुत्व की आड़ में मुस्लिमों का द्वेष की भावना से किया जा रहा उत्पीड़न भी रोका जाएगा। कांग्रेस की तरह भाजपा की भी जातिवादी और सांप्रदायिक सोच है। यह दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, मुस्लिमों का विकास और उत्थान नहीं कर सके। सपा सरकार में तो अखिलेश यादव ने पदोन्नति में आरक्षण को ही खत्म कर दिया था। जब बसपा संसद में संशोधन बिल लाई तो सारी पार्टियों ने सपा को आगे करके एक सुर में विरोध किया। अब चुनाव में यही पार्टियां आरक्षण देने की बात कर रही हैं। ये चुनाव में खुद को दलितों का हितैषी बताते हैं, लेकिन सत्ता में आने पर उल्टा काम करते हैं।