फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati demands to waive fees of children

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर स्कूल फीस माफ करने की मांग की

Sat, 12 Sep 2020 12:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 12 Sep 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
mayawati demands to waive fees of children
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने व्यापक जनहित में स्कूली बच्चों की फीस माफ करने की मांग की है। मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच आर्थिक मन्दी से लोग भीषण बेरोजगारी व जीवन में अभूतपूर्व संकट झेल रहे हैं। करोड़ों लोगों के सामने बच्चों की फीस जमा करने की समस्या धरना-प्रदर्शन के रूप में सामने आ रही है।
विज्ञापन


उन्हें पुलिस के डंडे खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि 'एक्ट आफ गाॅड’ के समय में सरकार की कल्याणकारी राज्य होने की भूमिका काफी बढ़ जाती है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकारों से अपने शाही खर्चे में कटौती कर सरकारी व प्राइवेट स्कूल की फीस की प्रतिपूर्ति कर व्यापक जनहित में बच्चों की स्कूल फीस माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed