फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati demands to remove objectionable scenes fron web series tandav.

मायावती की मांग, 'तांडव' वेब सीरीज से हटाए जाएं आपत्तिजनक दृश्य

Mon, 18 Jan 2021 05:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Jan 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Mayawati demands to remove objectionable scenes fron web series tandav.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

तांडव वेब सीरीज को लेकर मचे बवाल पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मांग की है कि सीरीज में जो भी आपत्तिजनक दृश्य हैं उन्हें हटा दिया जाए जिससे कि देश में कहीं भी शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे का माहौल खराब न हो।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि ’ताण्डव’ वेब सीरीज में धार्मिक व जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके सम्बंध में जो भी आपत्तिजनक हैं उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शान्ति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि वेब सीरीज तांडव का प्रोमो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होेने के बाद कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। हजरतगंज थाने में तैनात एसएसआई अमरनाथ यादव ने इस मामले में अमेजन की ओरिजिनल कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित, सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इस सीरीज के रिलीज होने से समुदाय विशेष की भावनाएं भड़क सकती हैं।

हजरतगंज के श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप और टि्वटर हैंडल पर वेब सीरीज तांडव का वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है। इस फुटेज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां सामने आ रही हैं जो धार्मिक भावना भड़काने, जातियों में विभाजन और समुदाय विशेष की भावना भड़काने में सहायक होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed