{"_id":"62e263e30f80785ebb38a593","slug":"mayawati-comments-on-theft-of-elephant-in-ambedkar-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Park: मायावती ने कहा, अंबेडकर पार्क में हाथी की मूर्ति का चोरी होना शर्म की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Park: मायावती ने कहा, अंबेडकर पार्क में हाथी की मूर्ति का चोरी होना शर्म की बात
Thu, 28 Jul 2022 03:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Jul 2022 03:54 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि अंबेडकर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी होना शर्म की बात है। भाजपा सरकार में पर्यटन स्थलों के रखरखाव में की जा रही उपेक्षा चिंता की बात है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि देश में उपेक्षित तिरस्कृत दलित व अन्य पिछड़े वर्ग में जन्मे महान संतों, गुरुओं और महापुरुषों के आदर सम्मान में बनाए गए भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल से हाथी की मूर्ति का चोरी होना शर्म व चिंता की बात है।
उन्होंने कहा कि यह स्थल पर्यटन का मुख्य केंद्र है। पहले सपा में और अब भाजपा सरकार में भी बीएसपी सरकार द्वारा निर्मित भवनों स्मारकों के संरक्षण में सुरक्षा रखरखाव में की जा रही उपेक्षा चिंता की बात है। मान्यवर कांशीराम के स्मारक स्थल हो अन्यत्र हो रहे कार्य भी काफी ढीले किए जा रहे हैं । सरकार इस पर ध्यान दे।
विज्ञापन
लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में स्थित अंबेडकर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी हो गई। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नियाज अहमद ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली एसएस भदौरिया के मुताबिक, जिस जगह से हाथी की मूर्ति चोरी हुई थी। उस मूर्ति का वजन लगभग दो से तीन किलो होगा।

1.देश में उपेक्षित/तिरस्कृत दलित व अन्य पिछड़े वर्ग में जन्मे महान संतों, गुरुओं, महापुरुषों के आदर-सम्मान में यूपी में बीएसपी सरकार द्वारा निर्मित भव्य डा भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल क्षेत्र जो पर्यटन का मुख्य केन्द्र है वहाँ लगी हाथी का चोरी होना शर्म व चिन्ता की बात।
— Mayawati (@Mayawati) July 28, 2022
2.पहले सपा व अब भाजपा सरकार में भी बीएसपी सरकार द्वारा निर्मित भव्य स्थलों/स्मारकों के संरक्षण, सुरक्षा व रखरखाव में की जा रही उपेक्षा अति-चिन्ता की बात जबकि वे पर्यटन आय के श्रोत हैं। मान्य श्रीकांशीरामजी स्मारक स्थल व अन्यत्र हो रहे कार्य भी काफी ढीले चल रहे हैं, सरकार ध्यान दे