फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras Gangrape Case: Mayawati comments on cremation of Hathras gang rape victim.

Hathras Case: हाथरस दुष्कर्म कांड पर मायावती ने यूपी सरकार के रवैये पर उठाए सवाल कहा- सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले

Wed, 30 Sep 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Hathras Gangrape Case: Mayawati comments on cremation of Hathras gang rape victim.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

Hathras Case: हाथरस दुष्कर्म कांड और पीड़िता के शव का जबरन अंतिम संस्कार करने को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और यूपी पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले पर ट्वीट कर यूपी सरकार व पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं और कहा कि इस मामले में अगर सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान ले तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी पुलिस द्वारा हाथरस की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के शव को उसके परिवार को न सौंपकर उनकी मर्जी के बिना व उनकी गैर-मौजूदगी में ही कल आधी रात को अन्तिम संस्कार कर देना लोगों में काफी संदेह व आक्रोश पैदा करता है। बसपा पुलिस के ऐसे गलत रवैये की कड़े शब्दों में निन्दा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सुप्रीम कोर्ट इस संगीन प्रकरण का स्वयं ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो यह बेहतर होगा। वरना इस जघन्य मामले में यूपी सरकार व पुलिस के रवैये से ऐसा कतई नहीं लगता है कि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद भी उसके परिवार को न्याय व दोषियों को कड़ी सजा मिल पाएगी।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed