फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati comments on cbi probe in badaun case

माया का सीबीआई जांच पर चालाकी भरा तर्क

Mon, 02 Jun 2014 08:33 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jun 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
mayawati comments on cbi probe in badaun case

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बदायूं रेप कांड में राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाने पर चालाकी भरा जवाब दिया  है वहीं सपा को भी कठघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने बदायूं दौरे का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि वह वहां राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि पीड़ित परिवारों को न्याय में मदद के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन


मायावती ने तर्क दिया कि सीबीआई जांच को लेकर ढुलमुल रवैया अख्तियार कर रही सपा सरकार ने सीबीआई जांच का तब आदेश किया जब उसे उनके बदायूं जाने के कार्यक्रम की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए नहीं जाती थीं दुखद घटनाओं पर

mayawati comments on cbi probe in badaun case

मायावती ने बदायूं जाने के पहले माल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर पत्रकारों को खासतौर से यह बताने की कोशिश की कि वह सपा सरकार को राजनीतिक लाभ का आरोप लगाने का मौका न देने की वजह से अति दु:खद घटनाओं पर भी जाने से बचती रही हैं।

केवल मीडिया के जरिए अपनी बात रखकर या पार्टी नेताओं को भेजकर पार्टी की प्रतिक्रिया का इजहार करती रही हैं।

यही तरीका उन्होंने बदायूं में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर भी अपनाया।

पर, जब सपा सरकार पीड़ित परिवारों की मांग के बावजूद सीबीआई जांच पर ढुलमुल रवैया अख्तियार किए रही तो मजबूरी में इस नियम को तोड़कर वहां जाने का फैसला करना पड़ा।

सपा करती है बलात्कारियों का बचाव

mayawati comments on cbi probe in badaun case

मायावती ने कहा कि वह इसलिए वहां जा रही हैं ताकि सरकार सीबीआई जांच को लटका न सके और केंद्र सरकार इस मामले की जल्द से जल्द समयबद्ध सीबीआई जांच करवाकर इसके मुख्य दोषियों को फांसी की सजा दिलाए।

मायावती ने कहा कि पीड़ित परिवार इसलिए सीबीआई जांच की मांग कर रहा है क्योंकि उसे एहसास है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव बलात्कारियों की खुलेआम वकालत और दोषियों को फांसी की सजा का विरोध करते हैं। ऐसे में सपा सरकार में उन्हें न्याय नहीं मिल सकता।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि केवल अधिकारियों के तबादले, निलंबन या बर्खास्तगी से कानून-व्यवस्था सुधरने वाली नहीं है। यदि सरकार प्रदेश के हालात में बदलाव लाना चाहती है तो उसे अपनी पार्टी के आपराधिक तत्वों व गलत लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।

यदि वह ऐसा नहीं कर सकती तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ऐसा न करे तो राज्यपाल को राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए।

सपा अफसरों का राजनीतिकरण करती है

mayawati comments on cbi probe in badaun case

मायावती ने निवर्तमान मुख्य सचिव जावेद उस्मानी व नवनियुक्त मुख्य सचिव आलोक रंजन को अच्छा अफसर बताते हुए कहा है कि सरकार अधिकारियों का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है।


उन्होंने कहा कि हटाए गए मुख्य सचिव में सभी खूबियां हैं। पर, सरकार ने उनको तैनात कर लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वर्ग से स्वार्थ हासिल कर उन्हें हटा दिया।

नए मुख्य सचिव भी अच्छे अफसर हैं लेकिन सपा सरकार जिस तरह अधिकारियों का राजनीतिकरण कर रही है वह ठीक नहीं है। इससे अधिकारियों का मनोबल गिरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed