{"_id":"dc33d9aac40616f3f06b9d076a6e545a","slug":"mayawati-comment-on-modi-and-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कराना चाहती है यूपी में दंगे: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कराना चाहती है यूपी में दंगे: मायावती
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा अध्यक्ष मायावती ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से महिला जासूसी कांड के मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में मोदी के चुप्पी साधे रहने पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि वह इस मामले का स्वत: संज्ञान ले और प्रकरण के दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किसी न किसी बहाने प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम दंगा करवाते रहना चाहती है।
मायावती ने कहा कि पूरे देश में जासूसी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।
मामले की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी सरकार इस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने की हिम्मत न उठा सके।
पढ़ें-'करप्शन पर रिसर्च करती थीं माया'
विज्ञापन
मायावती ने आगरा में मोदी के उस बयान पर तगड़ा पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा व बसपा कांग्रेस के पाप का नतीजा हैं।
कहा, बसपा की उपज केवल कांग्रेस की गलत सोच के कारण नहीं बल्कि कांग्रेस की जातिवादी मानसिकता के साथ-साथ भाजपा की जातिवादी व संप्रदायवादी गलत सोच के कारण हुई है।
मायावती ने मोदी की आगरा रैली में मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी विधायकों संगीत सोम व सुरेश राणा के सम्मान की निंदा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में फिर से तनाव पैदा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस तरह की रैली की इजाजत नहीं देनी चाहिए। उन्होंने सपा की बरेली रैली में मौलाना तौकीर की उपस्थिति को भाजपा विधायकों के सम्मान जैसा प्रयास बताया।
मुजफ्फरनगर दंगे के पीड़ितों की सहायता में भेदभाव की आलोचना करते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि यह सरकार जान-बूझकर यहां किसी न किसी मुद्दे की आड़ में हिंदू-मुस्लिम दंगे करवाना चाहती है।
तरुण तेजपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
बसपा सुप्रीमो ने तहलका के संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
एक सवाल के जवाब में मायावती ने कहा कि पार्टी सांसद धनंजय सिंह पर दर्ज केस की तेजपाल के केस के साथ तुलना नहीं की जा सकती।
यदि चार्जशीट में धनंजय पर आरोप प्रमाणित होते हैं तो पार्टी तुरंत कार्रवाई करेगी।
और खबरों के लिए यहां आएं...