फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati break alliance with jjp in haryana, will fight by election on their own

मायावती ने हरियाणा में जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ा, बताई ये वजह, अब अकेले लड़ेंगी उपचुनाव

Sat, 07 Sep 2019 10:33 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 07 Sep 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
mayawati break alliance with jjp in haryana, will fight by election on their own
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया है। मायावती ने कहा कि बसपा अकेले ही हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


मायावती ने शुक्रवार को लखनऊ में बसपा की हरियाणा यूनिट के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद देर रात ट्विटर पर यह एलान किया। मायावती ने कहा कि बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसके हिसाब से हरियाणा में विधानसभा चुनाव दुष्यंत चौटाला की पार्टी के साथ मिलकर लड़ने का समझौता किया गया था। लेकिन सीटों की संख्या व उसके आपसी बंटवारे के मामले में उनके अनुचित रवैये के कारण बसपा की हरियाणा यूनिट के सुझाव पर शुक्रवार को गठबंधन समाप्त कर दिया गया। मायावती ने कहा है कि हरियाणा में जल्दी ही होने वाले विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले ही पूरी तैयारी के साथ सभी सीटों पर लड़ेगी।
विज्ञापन


बताते चलें पिछले महीने नई दिल्ली में जेजेपी नेता चौटाला व बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से इस गठबंधन का एलान किया था। तब सीटें भी तय होने की बात कही गई थी और बताया गया था कि 50 सीटों पर बसपा और 40 सीटों पर जेजेपी चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed