{"_id":"65d35fe18ce839ffcc0174a5","slug":"mayawati-bluntly-rumors-are-being-spread-about-alliance-with-bsp-party-will-fight-alone-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की दो टूक: बसपा के साथ गठबंधन को लेकर फैलाई जा रही अफवाह, अकेले लड़ने का फैसला अटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की दो टूक: बसपा के साथ गठबंधन को लेकर फैलाई जा रही अफवाह, अकेले लड़ने का फैसला अटल
Tue, 20 Feb 2024 06:57 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:57 AM IST
सार
बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से साफ किया है कि उनकी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने जा रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा के किसी भी दल से गठबंधन नहीं करने की बार-बार स्पष्ट घोषणा के बावजूद आए-दिन गठबंधन संबंधी अफवाह फैलाई जा रही है। इससे साबित होता है कि बसपा के बिना कुछ पार्टियों की सही से दाल गलने वाली नहीं है। बसपा के लिए अपने लोगों का हित ही सर्वोपरि है। लिहाजा सर्वसमाज के खासकर गरीबों, शोषितों एवं उपेक्षितों के हित व कल्याण के मद्देनजर बसपा का देश भर में अपने लोगों के तन, मन, धन के सहारे अकेले अपने बलबूते पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला अटल है। उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों से सावधान रहने के लिए आगाह भी किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कही थी गठबंधन की बात
मालूम हो कि कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन की संभावनाएं पर नए सिरे से बात करने की बात कही थी। यूपी कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने कहा था कि कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि इंडिया गठबंधन के साथ बीएसपी भी आ जाए। हालांकि मायावती पहले ही अकेले चुनाव लड़ने की बात कह चुकी थीं।
विज्ञापन