फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati birthday celebration in lucknow.

जन्मदिन पर मायावती का सपा-बसपा कार्यकर्ताओं से आह्वान, गिले शिकवे भूलकर चुनाव में जुटें

Mon, 14 Jan 2019 06:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jan 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
mayawati birthday celebration in lucknow.
अपने जन्मदिन के मौके पर ब्लू बुक का विमोचन करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

अपने 63वें जन्मदिन के मौके पर लखनऊ के माल एवेन्यू रोड स्थित बसपा कार्यालय में मीडिया को सम्बोधित करते हुए मायावती ने कहा कि मेरा जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। मैंने अपना जीवन दलित और गरीब कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। इस मौके पर मेरी बसपा व सपा कार्यकर्ताओं से यही अपील है कि वह आपसी गिले-शिकवे दूर कर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और मुझे जीत का तोहफा दें। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मायावती को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए जब से सपा-बसपा गठबंधन का एलान हुआ है भाजपा और अन्य विरोधी दलों की नींद उड़ी हुई है। आमचुनाव में यूपी से ही तय होगा कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी और कौन प्रधानमंत्री बनेगा? इसलिए भाजपा के लोगों से सावधान रहें और गठबंधन को जिताने के लिए काम करें।
विज्ञापन


मायावती ने इस मौके पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस ने कर्जमाफी का वादा किया था वहां से अब शिकायतें आने लगी हैं। एक बार देश के सारे किसानों का पूरा कर्जमाफ किया जाना चाहिए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्घता से लागू किया जाना चाहिए तभी किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकलेगा नहीं तो किसाना आत्महत्या करता रहेगा। सिर्फ दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने से किसानों को कोई फायदा मिलने वाला नहीं। किसान 70 प्रतिशत कर्ज साहूकारों से लेते हैं। इस कर्ज को माफ करने की कोई नीति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण दिया है। हम इसका स्वागत करते हैं। देश के गरीब मुसलमानों को भी आरक्षण दिये जाने की जरूरत है।

रक्षा सौदों के लिए सभी दलों को साथ लेकर तैयार हो दीर्घकालिक नीति

मायावती ने कहा कि राफेल का मामला देखने के बाद जरूरी है कि रक्षा सौदों के लिए सभी दल दीर्घकालिक नीति तैयार करें जिससे राफेल व बोफोर्स जैसे मामले न हों।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उनकी वादा खिलाफी चुनावी मुद्दा बन रही है। कालाधन वापस लाना, 15-15 लाख रुपये लोगों को उनके खाते में दे देना। ऐसे वादे किए ही क्यों जाते हैं जो कि पूरे नहीं हो सकते।

मायावती ने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। भाजपा की आर्थिक नीतियां सिर्फ कुछ धन्नासेठों को फायदा पहुंचा रही हैं। जिससे कि देश की जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अब आए दिन भगवानों की जाति बता रहे हैं। मुसलमानों को नमाज पढ़ने से रोक दिया है जो कि भाजपा की गलत नीतियों को ही दर्शाता है।

इस मौके पर मायावती ने बीते वर्ष भर की पार्टी की गतिविधियों पर लिखी गई अपनी किताब ‘ब्लू बुक-मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ का परंपरागत तौर पर विमोचन किया। ब्लू बुक का यह 14 वां संस्करण है। यह किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed