फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati attacks on bjp parivartan yatra

अखिलेश और शिवपाल का खेमा एक-दूसरे को हराएगा: मायावती

Mon, 07 Nov 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Nov 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
mayawati attacks on bjp parivartan yatra
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और सपा पर एक बार फ‌िर से न‌िशाना साधा है। उनका कहना है क‌ि भाजपा की पर‌िवर्तन यात्रा स‌िर्फ राजनीत‌िक ड्रामेबाजी है। वहीं उन्होंने ये भी कहा क‌ि श‌िवपाल और अख‌िलेश का खेमा ही आपस में एक-दूसरे को हरवाएगा। ये बातें मायावती ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा क‌ि मोदी सरकार झूठ बोल रही है और सपा सरकार में क‌िसान रो रहा है। उन्होंने कहा,  बुंदेलखंड की जनता को कार नहीं रोजगार चाह‌िए।
विज्ञापन


मायावती ने कहा, बीते दो-तीन द‌िनों में उत्तर प्रदेश में ये बात चली है क‌ि बसपा सरकार में यूपी का व‌िकास नहीं हुआ जो क‌ि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा क‌ि सच्चाई ये है क‌ि अपने शासनकाल में बसपा ने गरीब, प‌िछड़ों, दल‌ितों और अन्य धार्मक अल्प संख्यकों के साथ-साथ क‌िसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों के ह‌ित में काम क‌िया जबक‌ि बीजेपी धन्ना सेठों का खजाना भरने का काम कर रही है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने लखनऊ मेट्रो का बु‌न‌ियादी काम शुरू करवाया, आगरा-द‌िल्ली ताज एक्सप्रेस-वे बनवाया साथ ही कई जनकल्याण के काम क‌िए। मायावती ने कहा, इनमें से कई कामों को सपा सरकार ने या तो बंद कर द‌िया या उनका नाम बदलकर चालू रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती मोदी सरकार पर भी बराबरी से हमला करती रहीं और कहा क‌ि भाजपा सरकार अपना एक वादा भी पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा क‌ि काम क‌िया होता तो पर‌िवर्तन यात्रा न‌िकालने का ड्रामा नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा क‌ि इन पर‌िवर्तन और रथयात्राओं में भाड़े की भीड़ जुटाई गई।

 

मायावती ने कहा क‌ि सपा ने भी कानून व्यवस्था सुधारने के साथ अगर व‌िकास के ल‌िए जमीनी काम क‌िए होते तो उन्हें भी रथयात्रा न ‌न‌िकालनी पड़ती। उन्होंने कहा क‌ि हमारी पार्टी का मनना है है, बुंदेलखंड सह‌ित सभी प‌िछड़ी जगहों के गरीब और असहाय लोगों को मारूत‌ि कार की नहीं बल्क‌ि रोजगार की जरूरत है।



मायावती ने सपा और यादव पर‌िवार के झगड़े पर तंज कसते हुए कहा क‌‌ि मुख्यमंत्री को अस्त‌ित्व और वर्चस्व की लड़ाई को छोड़कर द‌िल्ली के सीमावर्ती ज‌िलों में फैले प्रदूषण पर भी ध्यान देना चाह‌िए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed