फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati attacks on BJP over farmer suicide comment.

'किसानों की आत्महत्या को 'फैशन' बताना बीमार सोच'

Thu, 18 Feb 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
mayawati attacks on BJP over farmer suicide comment.

महाराष्ट्र के भाजपा सांसद द्वारा किसानों की आत्महत्या को 'फैशन' बताना बीमार मानसिकता को दिखाने वाला है। भाजपा के लोग सत्ता में आने के बाद इतना उग्र और असंवेदनशील हो गए हैं कि उन्हें अपनी मर्यादा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है।

विज्ञापन


यह कहना है बसपा सुप्रीमो मायावती का। बसपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा भाजपा की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र सरकार व भाजपा सांसदों को संवेदनहीन करार दिया।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने राजस्थान में महिला उम्मीदवारों की वन विभाग में वनपाल पद के लिए भर्ती हेतु शारीरिक पैमाइश पुरूषों द्वारा किए जाने को शर्मनाक करार दिया।

मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि क्या यही भाजपा की वह हिंदू संस्कृति है जिसे वह आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने इसे शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलित विरोधी काम करने कर आंखों में धूल झोंक रही है कांग्रेस

mayawati attacks on BJP over farmer suicide comment.

वहीं, बसपा सुप्रीमो ने लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में दलित कान्‍क्लेव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सारे दलित विरोधी काम करने के बाद कांग्रेस का 'दलित कान्‍क्लेव' जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला है।

मायावती ने कांग्रेस व भाजपा की एक साथ निंदा करते हुए कहा कि दलित कान्‍क्लेव वैसा ही है जैसा कि किसान विरोधी काम करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मेलन कर रहे हैं।

मायावती के अनुसार, दलितों, गरीबों, मुसलमानों व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के मामले में भाजपा व कांग्रेस का रवैया लगभग एक जैसा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed