{"_id":"5ea6f8060dda84314b04a0e4","slug":"mayawati-appeals-to-government-to-arrange-food-for-labourers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से तड़पते मजदूर किस तरह करेंगे घातक कोरोना वायरस का सामना: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से तड़पते मजदूर किस तरह करेंगे घातक कोरोना वायरस का सामना: मायावती
Mon, 27 Apr 2020 08:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कोरोना वायरस की जांच बढ़ाने व प्रवासी गरीब मजदूरों के लिए भरपेट भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की है। मायावती ने लगातार दो ट्वीट के जरिए यह मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार को कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच बढ़ाने के साथ-साथ लाचार लाखों गरीब और प्रवासी मजदूरों के लिए भरपेट खाने की व्यवस्था करनी चाहिए। नहीं तो भूख से तड़पते ये लोग कैसे अपनी इम्युनिटी बढ़ाकर घातक कोरोना बीमारी से बच पाएंगे? सरकारी गोदामों का गल्ला आखिर किस दिन काम आएगा?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि सरकार लॉकडाउन से प्रभावित इन लोगों को जल्द से जल्द इनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाए और फौरी तौर पर कुछ आर्थिक मदद करें।
2. वैसे बेहत्तर तो यही होगा कि सरकारें लाॅकडाउन से पीड़ित इन लाखों मज़लूम व मजबूर लोगों की जल्दी से जल्दी उचित व्यवस्था करके इन्हें इनके घरों में सुरक्षित भिजवाये तथा इनको जीने के लिए फौरी तौर पर इनकी कुछ आर्थिक मदद भी जरूर करे, बी.एस.पी. की पुनः यह माँग है। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) April 27, 2020
विज्ञापन