फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maximum tempreature decreased 5 digree

Lucknow News: 05 डिग्री तक लुढ़का दिन का तापमान, 30 को फिर बारिश के जताए गए आसार

Sat, 28 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Maximum tempreature decreased 5 digree
लखनऊ। राजधानी के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। एक दिन पहले 25 डिग्री जा पहुंचा दिन का तापमान शुक्रवार को पांच डिग्री तक लुढ़क गया। इतना ही नहीं दिन में कोहरा भी रहा तो बादल भी छाए रहे। तेज हवाओं से लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। रात के पारे में 0.4 डिग्री की मामूली कमी आई है।
विज्ञापन

मौसम बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम पारा 20.6 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली तेज उत्तरी पश्चिमी हवाएं दिनभर चलती रहीं। लखनऊ में 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाओं ने परेशान किया। इनकी अधिकतम रफ्तार 25 किमी तक पहुंच गई थी। 29 जनवरी से तापमान में फिर से वृद्धि शुरू होगी। यह भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 30 जनवरी को राजधानी समेत प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड से दूर दिन का तापमान
भले ही एक-एक दिन में अधिकतम तापमान में 5-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही हो। फिर भी यह अभी तक कोई रिकॉर्ड नहीं बना पाया है। 26 जनवरी को अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले के पारे के ट्रेंड पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा वर्ष 2016 की जनवरी में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी के आसपास अधिकतम पारा वर्ष 2020 में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। हालांकि , इस साल की जनवरी खत्म होने में अभी तीन दिन बाकी हैं और मौसम विशेषज्ञ 29 जनवरी के बाद पारे में बढ़ोतरी के आसार जता रहे हैं। फिर भी पारा पिछला रिकॉर्ड कोई तोड़ देगा, इसे लेकर मौसम वैज्ञानिक संशय में हैं। यदि ऐसा रहता है तो जनवरी मौसम के लिहाज से सामान्य ही कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed