{"_id":"76fff3ed2ca3eac1e76de0afd6e0726c","slug":"maurya-blames-bjp-and-sp-for-muzaffarnagar-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दंगे के बराबर दोषी हैं मुलायम, अखिलेश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दंगे के बराबर दोषी हैं मुलायम, अखिलेश'
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
Updated Sun, 23 Feb 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छे अधिकारियों की खैर नहीं और भ्रष्टाचारियों से बैर नहीं। यह पहचान है सपा सरकार की। मुजफ्फरनगर के खूनी संघर्ष के जिम्मेदार मुलायम सिंह यादव व अखिलेश हैं तो गोधरा दंगे के नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस भ्रष्टाचार की जड़ है। ये बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहीं। वे शनिवार को कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बसपा विधानमंडल दल के नेता ने कहा कि आज गन्ना किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने दंगों को लेकर भाजपा और सपा को निशाने पर रखा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे भ्रष्टाचार की जड़ बताया।
विज्ञापन
कहा कि भाई, बहन व मां हवाई जहाज से आते हैं और हवा में बातें करके चले जाते हैं। जनसभा में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैफई में 300 करोड़ रुपये खर्च किए।
यही पैसा यदि प्रत्येक जिले को दे देते तो बच्चों का इलाज हो जाता। कहा कि चार साल आप लोग अपनी कमाई खाते हैं तो 15 दिन के लिए यदि कांग्रेसी पैसा देने आए तो उनसे कहना कि इससे गरीबी दूर नहीं होगी।
सभा को जोनल कोऑर्डिनेटर एवं सांसद जुगल किशोर ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत मो. फारूक शाह व मो. साबिर खां ने वारिसे पाक की चादर भेंटकर की।
इस मौके पर श्रीराम क्रांतिकारी, जिला पंचायत सदस्य उपमा सरोज, बसपा के इसौली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रभाकर पाठक समेत कई नेता मौजूद थे।