{"_id":"611229858ebc3ef40946086d","slug":"maulana-saif-abbas-stopped-the-shooting-of-rajnikant-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: धर्मगुरु के विरोध पर रुकवाई रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न होने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: धर्मगुरु के विरोध पर रुकवाई रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न होने का लगाया आरोप
Tue, 10 Aug 2021 12:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:53 PM IST
सार
शूटिंग की वजह से सुबह से ही चौक के कुछ इलाकों में डायवर्जन किया गया था। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही थीं। वहीं, मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि इमामबाड़े के बाहर जहां शूटिंग चल रही थी, वहां सैकड़ों लोग जुटे थे, जिससे कोविड प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन
रजनीकांत
- फोटो : rajnikanth varanasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौक में इमामबाड़े के पास चल रही रजनीकांत अभिनीत फिल्म की शूटिंग धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास के विरोध के बाद रुकवा दी गई। उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई कि जब जुलूस, मजलिस व मातम पर रोक है तो शूटिंग क्यों होने दी जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शूटिंग की वजह से सुबह से ही चौक के कुछ इलाकों में डायवर्जन किया गया था। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही थीं। वहीं, मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि इमामबाड़े के बाहर जहां शूटिंग चल रही थी, वहां सैकड़ों लोग जुटे थे, जिससे कोविड प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि इस वक्त जब इमामबाड़े में मजलिस और मातम को रोका जा रहा है तो शूटिंग कैसे की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहाकि कांवड़ यात्रा और मोहर्रम से कोरोना फैलने की आशंका है, लेकिन राजनीतिक रैलियों व फिल्म शूटिंग से क्या संक्रमण नहीं फैलेगा? कहा कि कोरोना के नाम पर ताजिया बनाने वालों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें ताजिया नहीं बनाने दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर इकबाल जाफरी ने बताया कि विरोध के बाद शूटिंग बंद करवा दी गई। हालांकि, शूटिंग में शामिल लोगों ने कोविड टेस्ट करवाया है और प्रोटोकॉल का भी पालन हो रहा है। बताया कि सारी अनुमतियों के बाद ही शूटिंग की जा रही थी। शिकायत सरकार से की जानी चाहिए। कहा कि फिल्म शूटिंग से राजधानी में सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलता है।