फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maulana Dr. Kalbe Sadiq's death

मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का इंतकाल

Tue, 24 Nov 2020 10:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Maulana Dr. Kalbe Sadiq's death
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का मंगलवार की रात 10 बजे निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के एरा मेडिकल कालेज में अंतिम सांसें लीं। उनके बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने उनके निधन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बीते 17 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से लगातार उनकी तबीयत खराब रही। मौलाना सादिक लंबे समय से आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। देश-विदेश में ख्यातिप्राप्त डॉ. सादिक शिक्षा और खासकर लड़कियों व निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहे। यूनिटी कालेज और एरा मेडिकल कालेज के संरक्षक भी थे। मौलाना डॉ. कल्बे सादिक की मजलिस बुधवार सुबह 10 बजे यूनिटी कॉलेज में होगी। कॉलेज के कम्पॉउंड में 11.30 बजे नमाज-ए-जनाज़ा होगी। दोपहर 2 बजे चौक स्तिथ इमामबाड़ा गुफरानमाब में तदफीन (दफ्न) होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विधि एवं न्याय मंत्री एवं लखनऊ मध्य से विधायक ब्रजेश पाठक ने भी निधन पर संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन


आपसी भाईचारा, मोहब्बत और शिक्षा को बढ़ावा दिया
डॉ. कल्बे सादिक को पूरी दुनिया आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देते शिया धर्म गुरु के रूप में जानती है। उन्होंने हर बात में शिक्षा को भी बढ़ावा दिया। विदेशों में मजलिस पढ़ने जाते थे और मोहब्बत का पैगाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed