फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maulana criticized waseem rizvi for filing a petition in supreme court to exclude ayats of quran.

वसीम रिजवी को इस्लाम से खारिज करने का फतवा जारी, मौलाना बोले- वह इजराइल का एजेंट है

Sun, 14 Mar 2021 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Mar 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
Maulana criticized waseem rizvi for filing a petition in supreme court to exclude ayats of quran.
शिया-सुन्नी धर्मगुरुओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर फतवा जारी किया। - फोटो : amar ujala

कुरान से 26 आयतें हटाने को लेकर वसीम रिजवी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका को लेकर शिया-सुन्नी धर्मगुरुओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। लालबाग स्थित एक होटल में शिया-सुन्नी उलमा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वसीम को इस्लाम से खारिज करने का फतवा दिया।

विज्ञापन


टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजले मन्नान रहमानी नदवी ने कहा वसीम इस्रराइल के एजेंट के रूप में काम रहे हैं। इनका मकसद सिर्फ समाज को नुकसान पहुंचाना है। मौलाना डॉ. कल्बे सिब्तैन नूरी ने कहा कि वसीम के कृत्य को माफ नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


वसीम रिजवी हमारे समाज का हिस्सा ही नहीं हैं, उन्होंने हमेशा मुस्लिम समाज को बदनाम किया है। दोनों मौलाना ने वसीम को इस्लाम से खारिज और मुस्लिम समाज से बेदखल करने का फतवा जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने फूंका वसीम का पोस्टर
मुस्लिम महिलाओं ने शनिवार को वसीम रिजवी का पोस्टर फूंका। कर्बला दयानुद्दौला में मजलिस के बाद महिलाओं ने वसीम का पोस्टर फूंककर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि जो अपने ही मजहब का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा। महिलाओं ने सरकार से वसीम रिजवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वसीम रिजवी के घर के बाहर कुरान की तिलावत कर जताया विरोध

बता दें कि रिजवी के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला स्थित रिजवी के घर के बाहर मुस्लिम समाज ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया था। इस दौरान भारतीय इंसानियत फोरम के अध्यक्ष और भाजपा के मुस्लिम नेता जीशान खान ने दर्जनों साथियों संग कुरान की तिलावत की थी।

उन्होंने कहा था कि वसीम रिजवी के इस कदम से दुनिया भर में भारत का नाम खराब हो रहा है। रिजवी किसी न किसी तरह से अकसर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करते रहते हैं। जीशान खान ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में दायर वसीम रिजवी की याचिका के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed