UP News: सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्प्णी करने वाला मौलाना बिहार से गिरफ्तार, हाथ जोड़कर माफी मांगी
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे एसटीएफ ने गिरफ्तार करके पुलिस को सौंपा। बहराइच में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार निवासी मौलाना मोहम्मद सालिम को गोरखपुर जोन की एसटीएफ मंगलवार को गिरफ्तार कर बहराइच लाई। पूछताछ के बाद दोपहर में उसे सीजेएम कोर्ट पर पेश किया गया, इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने बताया कि मौलाना मोहम्मद सालिम ने बिहार के भागलपुर में अपनी तकरीर के दौरान सीएम योगी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मौलाना ने कहा था कि यूपी में अगर किसी के पास सिर्फ 250 ग्राम मांस भी मिल जाए, तो प्रशासन उसे अपराधी समझ लेता है और उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेता है। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की मां को भी अपने इस बयान में घसीट लिया। मौलाना के इस बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने 8 मार्च को नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी।
इसके बाद पूरे प्रदेश में 83 एफआईआर दर्ज हुई। साेमवार को एसटीएफ ने पथरावाडी, जोकाहाट अररिया निवासी मौलाना को बिहार के पूर्णिया जिले से पकड़ा और एफआईआर दर्ज होने के चलते मंगलवार भोर में बहराइच लाई।
नगर कोतवाली में मौलाना से करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई। इस दौरान उसने अपने बयान पर कई बार माफी मांगी। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे सीजेएम कोर्ट में उसे पेश किया गया। सीजेएम प्रतिभा चौधरी ने सुनवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। आईजी का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच हो रही है।
पांच मई को भागलपुर में की थी तकरीर
पूछताछ में मौलाना ने पुलिस को बताया कि उसने 5 मई 2024 काे बिहार के भागलपुर में एक तकरीर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उसी दौरान उसने मुख्यमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इस मामले में मौलाना की ओर से एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.