फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mathematics created confusion, chemical formulas became the support

Lucknow News: गणित ने उलझाया, रासायनिक सूत्र बने सहारा

Wed, 03 Jun 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mathematics created confusion, chemical formulas became the support
पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुरू हुई।
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के 163 केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हुई पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को गणित के प्रश्नों ने सबसे ज्यादा उलझाया। रासायनिक सूत्रों से जुड़े सवालों ने उन्हें राहत दी। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

चिनहट स्थित एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले शैलेश कुमार ने बताया कि दो घंटे की परीक्षा में कुल 100 प्रश्नों को हल करना था। इनमें 50 प्रश्न गणित से, जबकि 25-25 प्रश्न रसायन और भौतिक विज्ञान से पूछे गए। ज्यादातर प्रश्न हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम पर आधारित थे। गणित के कई प्रश्नों के पैराग्राफ बड़े थे, जिन्हें समझने में कठिनाई हुई। रासायनिक सूत्रों से जुड़े प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे।
विज्ञापन


अभ्यर्थी मो. अयान ने बताया कि वह पहली बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए। शुरुआत में कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रश्नों को समझने में परेशानी हुई और लगभग 20 मिनट इसी में लग गए। इसके बाद उन्होंने प्रश्नों को हल करना शुरू किया। हालांकि निर्धारित समय समाप्त होने से पहले ही उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलीटेक्निक) के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी सहित प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 163 केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा हुई। इनमें पंजीकृत 64659 में से 50331 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन इस परीक्षा में कुल 77.84 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। नौ जून तक परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed