{"_id":"400e905c79cab3be455a4e853fb3be83","slug":"math-and-science-teacher-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्तीः काउंसलिंग के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्तीः काउंसलिंग के लिए रहें तैयार
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग नवंबर में कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके लिए कटऑफ मेरिट माह के अंत तक या फिर नवंबर के पहले हफ्ते में जारी की जाएगी।
काउंसलिंग के लिए दोगुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, ताकि टॉप मेरिट के अभ्यर्थियों के न आने पर दूसरों को मौका दिया जा सके।
मेरिट प्रदेश स्तर पर जारी की जाएगी और इसे फार्म भरने वाली वेबसाइट पर ही देखा जा सकेगा। काउंसलिंग के बाद 31 दिसंबर तक चयनितों को सहायक अध्यापक की नौकरी दे दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाईस्कूलों में 58,666 गणित व विज्ञान शिक्षकों के पद खाली हैं। इसमें से 29,334 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए।
विज्ञापन
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय की मानें तो नेशनल इंफॉरमेटिक सेंटर से आवेदनों का पूरा ब्यौरा मांग लिया गया है।
एनआईसी से मिलने वाले ब्यौरे का परिषद कार्यालय में मिलान करने के बाद जिलों को भेजा जाएगा। इसके बाद मेरिट का अनुमोदन जिला समिति से कराते हुए इसे जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया में कम से कम 8 से 10 दिन लगने का अनुमान है। इसके आधार पर ही नवंबर से काउंसलिंग कराने की तैयारी है।