फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Matches and results in Uttar Pradesh Girls Olympic 2023.

Girls Olympic 2023: वॉलीबाल में लखनऊ मंडल की जीत से शुरुआत, हैंडबॉल में अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी जीते

Thu, 27 Jul 2023 10:57 AM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Jul 2023 10:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक के शुभारंभ के पहले दिन हैंडबॉल, फुटबॉल, वालीबॉल और हॉकी के मुकाबले खेले गए। देखें, इन मुकाबलों में किन जिलों की टीमें रहीं विजेता?

विज्ञापन
Matches and results in Uttar Pradesh Girls Olympic 2023.
फुटबॉल के एक मुकाबले के दौरान खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी तरह के अनूठे खेल आयोजन खेल खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक खेल की शुरुआत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हो गयी। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय इन खेलों के पहले दिन हैंडबॉल, फुटबॉल, वॉलीबाल व हॉकी के मुकाबले खेले गए। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए हैंडबॉल के मुकाबलों में अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी मंडल की टीमों ने जीत दर्ज की। वहीं वॉलीबाल में लखनऊ मंडल ने अलीगढ़ की टीम को 25-12, 15-18 से मात देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

विज्ञापन


हैंडबॉल: पहले मैच में अयोध्या मंडल ने मुरादाबाद मंडल को एकतरफा 12-2 से हराया। अयोध्या की टीम ने मैच के शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी और मध्यांतर तक 6-0 से बढ़त बना ली थी। मध्यांतर के बाद मुरादाबाद की खिलाड़ी 2 ही गोल दाग सकी।
विज्ञापन


दूसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने मेरठ मंडल को 12-0 से मात दी। इस मैच में मेरठ की टीम शुरू से ही दबाव में रही और अंत तक उबर नहीं सकी। हॉफ टाइम में गोरखपुर मंडल 12-0 से आगे था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मैच में वाराणसी मंडल ने देवीपाटन के खिलाफ 11-4 से जीत दर्ज की। मैच में देवीपाटन की खिलाड़ियों ने कुछ प्रतिरोध किया लेकिन मैच जीत नहीं सकी। इस मैच का पहला हाफ काफी संघर्षपूर्ण रहा जिसमें वाराणसी मंडल 4-3 की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी।

फुटबॉल: फुटबॉल में पहला मैच गोरखपुर मंडल व आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया जिसे गोरखपुर मंडल ने पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 से जीता। मैच में निर्धारित समय में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी थी। शूटआउट में गोरखपुर की ओर से फरीदा व मुस्कान ने सफल शॉट खेले।

वॉलीबाल: वॉलीबाल के मुकाबलों में मेजबान लखनऊ की लड़कियों ने जीत से शुरुआत की। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वॉलीबाल कोर्ट पर खेले गए मुकाबलो में आज लखनऊ ने अलीगढ़ मंडल को 25-12, 25-18 हराया।


इसके अलावा गोरखपुर मंडल ने चित्रकूट मंडल को 25-5, 25-6 से और प्रयागराज मंडल ने बरेली मंडल को 25-13, 25-17 से मात दी।

हॉकी: झांसी मंडल की टीम ने आगरा को 4-0 गोल से हराया। झांसी की ओर से रागनी ने 13वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर और 32वें व 56वें मिनट में मैदानी गोल दागा। प्रीति ने 27वें मिनट में मैदानी गोल किया।

दूसरे मैच में सहारनपुर ने शूटआउट में बरेली को 2-1 से हराया। इस मैच में निर्धारित समय में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी।

एक अन्य मैच में अयोध्या ने मुरादाबाद को 10-0 गोल से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed