फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Massive fire in cold storage due to short circuit; area rocked by explosions

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

Mon, 29 Jun 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in cold storage due to short circuit; area rocked by explosions
कोल्ड स्टोरेज की आग से जूझते दमकल कर्मी और माैके पर माैजूद कोल्ड स्टोरेज मालिक।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। एक बार फिर शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने राजधानी के बड़े इलाके में दहशत फैला दी। चिनहट के मटियारी में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। एक के बाद एक कई विस्फोट से इलाका दहल उठा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख लोग घबरा गए। अंदर मिर्च-मसालों के जलने से उठने वाले धुएं ने पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद 15 गाड़ियों, दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और एक क्रेन की मदद से आग पर काबू पाया। धुएं का गुबार घटनास्थल से पांच किमी दूर से ही नजर आया। आग पर नियंत्रण में मुश्किल आने पर आसपास के घरों को भी खाली कराया गया।
विज्ञापन

राहुल गुप्ता का मटियारी स्थित अयोध्या रोड के किनारे 55 वर्ष पुराना हिमालय कोल्ड स्टोरेज है। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे लोगों को कोल्ड स्टोरेज से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ीं। आस-पड़ोस के लोग आग बुझाने में जुट गए मगर लपटें विकराल होती गईं। आग की भयावहता देख मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्च और मसालों के धुएं से बिगड़ी हालत
दमकल कर्मियों ने कोल्ड स्टोरेज के अंदर जाने की कोशिश की तो अंदर सूखी मिर्च और मसालों से उठने वाले धुएं से उनकी हालत बिगड़ गई। सभी आंखें जलने लगीं और सांस लेना मुश्किल हो गया। ऐसे में हजरतगंज और गोमतीनगर फायर स्टेशन से दो हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मंगवाए गए। टीम ने दो भागों में बंट कर आग बुझाने का काम शुरू किया। एक टीम कोल्ड स्टोरेज के पीछे से और दूसरी टीम ने स्टोरेज की छत पर चढ़कर आग बुझाने में जुट गई।

धमाकों से खिड़कियों के शीशे चटके
राहत कार्य के दौरान स्टोरेज में धमाके होने लगे। इससे गोदाम के पीछे कॉलोनी में बने घरों की खिड़कियों की शीशे चटक गए। सुबह करीब 10 बजे एक बार तो आग बुझती नजर आई लेकिन कुछ ही देर बाद वह फिर धधक उठी। इसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी बुलाया गया। टीम ने कोल्ड के वाटर हाइड्रेंट को चालू करने की कोशिश की लेकिन उसने काम नहीं किया। ऐसे में दमकल की गाड़ियों को इंदिरानगर और गोमतीनगर फायर स्टेशन के करीब सौ चक्कर लगाने पड़े।

50 से ज्यादा घरों को कराया गया खाली
आग नियंत्रित न होने पर पुलिस ने एहतियातन कोल्ड स्टोरेज के पीछे दयाल रेजिडेंसी व आसपास के 50 से अधिक घरों को खाली करा लिया। घरों में रखे एलपीजी सिलिंडर भी निकाले गए। लोगों को खुले स्थान पर रखा गया। इस दौरान पुलिस घरों के बाहर चौकस रही।

हवा का रुख बदलने से बढ़ी समस्या
राहत कार्य के दौरान हवा का रुख बदलने से धुएं और आग की लपटों ने दमकल कर्मियों को बेबस कर दिया। ऐसे में क्रेन मंगवाकर गोदाम की पिछली दीवार गिरवा दी गई। इससे धुआं तेजी से बाहर निकला और दमकल कर्मियों को तेजी से पानी डालने का मौका मिला। करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अपराह्न 3:30 बजे आग बुझाई जा सकी।

0000
प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग की शुरुआत हुई। अंदर लकड़ी का बुरादा और मसालों के जलने से आग बुझाने के दौरान काफी चुनौतियों को सामना करना पड़ा। गनीमत ये रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। सभी लोग सुरक्षित हैं।

-अंकुश मित्तल,
मुख्य अग्निशमन अधिकारी
0000
इतने संसाधन लगे आग बुझाने में
15 दमकल की गाड़ियां।
02 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म।
01 क्रेन।
100 से ज्यादा पुलिस, दमकल कर्मी और एसडीआरएफ जवान।
03 लाख से ज्यादा लीटर पानी।

कोल्ड स्टोरेज की आग से जूझते दमकल कर्मी और माैके पर माैजूद कोल्ड स्टोरेज मालिक। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed