फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Massive fire at an electronics shop

Lucknow News: इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में लगी भीषण आग

Thu, 16 Jul 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Massive fire at an electronics shop
बख्शी का तालाब। महिंगवां के कुम्हरावां चौराहे के पास स्थित एसके इलेक्ट्रॉनिक नाम की दुकान में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक जलालपुर निवासी शिवकुमार के अनुसार, तड़के करीब तीन बजे दुकान से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। आरोप है कि दमकल की गाड़ी करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शिवकुमार ने बताया कि दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, एलईडी टीवी, पंखे और अन्य बिजली के उपकरण पूरी तरह जल गए। एसओ राधेश्याम मौर्य ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। समय रहते आग बुझा ली गई, वरना आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed