{"_id":"697672f32746aa7d50093a36","slug":"masons-body-found-hanging-from-a-tree-lucknow-news-c-13-lko1070-1576155-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिला
Mon, 26 Jan 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र में रविवार दोपहर राजमिस्त्री का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसके खेत के बगल आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह के अनुसार, नारायणपुर गांव निवासी राजमिस्त्री निहाल गौतम (55) रविवार सुबह चारा लेने के लिए निकला था। दोपहर तक वापस न लौटने पर परिजन उन्हें खोजने पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत के बगल में निहाल की चप्पल मिली। निहाल के बेटे धर्मपाल ने खेत के बगल गांव के ही रहने वाले सुंदर के बाग में जाकर देखा तो निहाल का शव पेड़ से लटका मिला। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही उनकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।