फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Masks are being made in Jails of Uttar Pradesh.

यूपी की जेलों में अब तक ढाई लाख से अधिक मास्क तैयार, 70 हजार की हो चुकी है सप्लाई

Wed, 01 Apr 2020 02:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Masks are being made in Jails of Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रदेश की जेलों में बन रहे मास्क की सप्लाई अब प्रदेश सरकार के दूसरे विभागों में शुरू हो गई है। अब तक 70 हजार से अधिक मास्क दूसरे विभागों को सप्लाई किए जा चुके हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में मास्क तैयार किए जा रहे हैं। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि सबसे अधिक लखनऊ और गाजियाबाद की जेलों में मास्क तैयार किए जा रहे हैं। वहां से सरकारी विभागों में भी मांग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन


अब तक जीआरपी, परिवहन, पुलिस, पीएसी, आरटीसी, एटीसी, टोरेंट पावर और चिकित्सा विभाग में इसकी सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जेलों में जो मास्क तैयार किए जा रहे हैं, डाक्टरों की सलाह के बाद मानक के अनुसार उन्हीं कपड़ों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


चार रुपये कीमत, पांच रुपये में सप्लाई एक कैदी एक दिन में 12 से 15 मास्क तैयार कर रहा है। एक कैदी को अधिकतम 10 से 12 घंटे काम करने दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ कैदियों की स्पीड बहुत अच्छी है। वह 40 मिनट में डबल लेयर का मास्क तैयार कर ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की 67 जेलों में हो रहा है मास्क बनाने का काम

आनंद कुमार ने बताया कि प्रदेश की 71 में से 67 जेलों में मास्क बनाने का काम किया जा रहा है। औसतन 25 हजार मास्क हर दिन तैयार किए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश की जेलों में ढाई लाख से अधिक मास्क तैयार किए जा चुके हैं। इसमें से 70 हजार मास्क की सप्लाई की जा चुकी है।

डीजी जेल ने बताया कि जेलों में बंदियों द्वारा मास्क के अलावा सैनिटाइजर बनाने का भी काम किया जा रहा है। फिलहाल जेलों में सेनिटाइजेशन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। जेलों की जरूरतों को पूरा करने के बाद अन्य विभागों को मांग के अनुसार सप्लाई किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed