{"_id":"5f4b646dbcec58781e747332","slug":"masked-bike-riders-firing-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में दरगाह के गिरदावर पर नकाबपोश बाइक सवारों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में दरगाह के गिरदावर पर नकाबपोश बाइक सवारों ने की फायरिंग
Sun, 30 Aug 2020 02:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
अजमतउल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह शरीफ के जंजीरी गेट के निकट शनिवार की रात एक गिरदावर पर नकाबपोश बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। छर्रे उनके हाथ व पेट पर लगे हैं। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। देर रात दर्ज एनसीआर को सुबह एफआईआर में तब्दील किया गया है। दरगाह शरीफ प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद के आवास पर शनिवार की रात कुछ लोग बैठे हुए थे। दरगाह के खादिम के गिरदावर (सरदार) अजमतउल्ला भी यहां पर थे। रात 11 बजे के करीब यह उठकर जंजीरी गेट के पास पान खाने गए थे। तभी दो बाइकों पर चार बाइक सवार नकाबपोश गुजर पड़े। मोड़ होने के कारण तेज आवाज हुई।
अजमतउल्ला ने देखा कि उनके हाथ व पेट के कुछ हिस्से पर दाने निकल आए और खून निकलने लगा। इसकी सूचना मिलते ही दरगाह के प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा मौके पर पहुंच गए। घायल को मेडिकल कालेज भेजा गया। पुलिस ने रात में ही एनसीआर दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घायल ने किसी को देखा नहीं है। तेज आवाज की बात कह रहे हैं। ऐसे में पटाखा जैसा कुछ दगने की संभावना है। हालांकि जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।