फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman's body found hanging in the bathroom, it was written on the wall - I love mom and dad

Lucknow News: बाथरूम में लटकता मिला विवाहिता का शव, दीवार पर लिखा था- आई लव मम्मी-पापा

Fri, 15 Sep 2023 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in the bathroom, it was written on the wall - I love mom and dad
लखनऊ। गुडंबा के कल्याणपुर में बृहस्पतिवार दोपहर विवाहिता मोनिका वर्मा (24) का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। दीवार पर लिखा था....आई लव मम्मी पापा...अभिषेक (पति) को कुछ मत करना...। पुलिस ने महिला के मायके वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन

जिसके बाद परिजन दर्जनों लोगाें के साथ पहुंचे और हंगामा करने लगे। बमुश्किल पुलिस शांत कर सकी। इंस्पेक्टर नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आठ पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। अभिषेक समेत पांच को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन



मूलरूप से बाराबंकी निवासी सनद कुमार ने बताया कि उन्होंने बेटी मोनिका का विवाह कल्याणपुर निवासी अभिषेक बैसवार से इसी वर्ष 18 जनवरी को किया था।
पुलिस को ससुरालवालों ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे आशंका होने पर बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, मोनिका ने कोई जवाब नहीं दिया।
ससुराल वालों का दावा है कि दरवाजा तोड़ा तो भीतर फंदे से मोनिका का शव लटक रहा था। पुलिस ने सनद कुमार को घटना की जानकारी दी। वह कुछ ही देर में परिवार वालों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक और उनकी बहन कल्पना, अल्पना, बहनोई रविंद्र, रंजित, भांजा यथार्थ और मामा सुमेंद्र सिंह वहीं रहते हैं। ये सभी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शादी के वक्त 15 लाख खर्च किए थे और अब कार मांग रहे थे। पूरी न करने पर उसकी हत्या कर शव लटका दिया।


साजिश के तहत दीवार पर लिखा गया
जहां पर मोनिका फंदे पर लटकी मिली वहीं की दीवार पर ...आई लव मम्मी पापा...अभिषेक (पति) को कुछ मत करना... लिखा था। मोनिका के हाथ की अंगुलियों में स्याही लगी थी। मायके वालों का आरोप था कि साजिश के तहत दीवार पर लिखा गया। मोनिका के हाथ में स्याही लगाई गई।

परिजनों के सवाल
- अगर सुसाइड है तो फर्श पर पैर कैसे छू रहे थे?
- फर्श से करीब सात फीट पर छज्जा है। जिस पर सामान रखा हुआ था। आखिर वह अव्यवसि्थत कैसे नहीं हुआ?
- मोनिका छज्जे पर कैसे चढ़ी? क्योंकि बिना सहारे के छज्जे पर चढ़कर छत की कुंडी में फंदा लगाना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed