फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman murdered in Lucknow, blood-soaked body found on bed

प्रेम विवाह और कत्ल: बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी लाश, टूटी थीं चूड़ियां...ज्योति ने बचने के लिए किया खूब संघर्ष

Wed, 19 Jul 2023 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jul 2023 10:00 AM IST
सार

लखनऊ में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। विवाहिता का खून से लथपथ शव बेड पर मिला है। विवाहिता ने दो साल पहले गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। पति ने मृतका के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Married woman murdered in Lucknow, blood-soaked body found on bed
लखनऊ में विवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के सरोजनीनगर के मेड़ईखेड़ा गांव में ज्योति (22) की हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में बेड पर खून से लथपथ पड़ा मिला। गले में कसाव के निशान थे। चूड़ियां टूटी हुई थीं। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। ज्योति ने परिवार की मर्जी के खिलाफ गांव के ही आलोक से प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन


पति ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस विवाहिता के पिता सहित कई लोगों को पूछताछ कर रही है। परवर पश्चिम के मजरा मेड़ई खेड़ा निवासी रमाशंकर यादव की बेटी ज्योति ने दो साल पहले गांव के ही रमेश यादव के बेटे आलोक से शादी की थी। आलोक एक निजी स्कूल की वैन चलाता है। 
विज्ञापन


आलोक ने बताया कि वह मंगलवार सुबह पौने सात बजे स्कूल चला गया था। वह अपनी छोटी बहन नौ वर्षीय अलका को अपने साथ ले गया था। अलका वहीं पढ़ती थी। 15 साल की बहन मोहनलालगंज पढ़ने गई थी, जबकि पिता रमेश व मां अनुपमा खेत में धान की रोपाई करने गए थे। घर में ज्योति ही अकेले थी। आलोक तीन बजे घर लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर टीवी तेज आवाज में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से लथपथ पत्नी को देख निकल पड़ी चीख
आलोक जैसे ही अंदर गया तो बिस्तर पर ज्योति को खून से लथपथ देख उसके मुंह से चीख निकल गई। गले व शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। पड़ोसियों की मदद से ज्योति को मोहनलालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी विनीत जायसवाल और एडीसीपी शशांक सिंह मौके पर पहुंचे।

मायके वालों पर लगाया हत्या का आरोप
आलोक ने पुलिस अफसरों के सामने कई बार कहा कि ज्योति ने अपने घर वालों की मर्जी के बिना शादी की थी। उसके पिता ने अपने रिश्तेदारों के साथ ज्योति की गला दबा कर हत्या कर दी है। इस दौरान उसने अपने घर वालों से संघर्ष भी किया, लेकिन अकेले होने की वजह से वह खुद को बचा नहीं सकी। उसके शरीर पर मिले खरोंच के निशान से संघर्ष करने की बात साफ भी हो रही है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।ज्योति के कोई संतान नहीं है।

 

मामले की कर रहे जांच
मामला संदिग्ध लग रहा है। पति ने मृतका के मायके वालों पर आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है। गांव के कई लोगों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। -शशांक सिंह, एडीसीपी दक्षिणी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed