फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, husband calls it suicide

Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति ने बताया आत्महत्या

Sun, 24 Aug 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, husband calls it suicide
बख्शी का तालाब। बीकेटी के चंद्रकोडर गांव में रहने वाली मानसी (19) का शव शनिवार दोपहर किराये के कमरे में पड़ा मिला। पति अजीज रावत का कहना है कि पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


सीतापुर के अटरिया बांस गांव निवासी मानसी ने जनवरी में कैटरिंग का काम करने वाले अजीज रावत से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने तीन दिन पहले चंद्रकोडर गांव निवासी विश्राम के मकान में कमरा किराये पर लिया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अजीज ने मकान मालिक व पड़ोसी को बताया कि पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया है। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो मानसी का शव फर्श पर पड़ा मिला। सूचना पर एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट भी पहुंच गए। मानसी के गले पर रगड़ के निशान थे। अजीज का मोबाइल फोन भी गायब था। पुलिस ने मानसी के मायके वालों को सूचना दे दी है। एसीपी का कहना है कि मायके वाले कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मानसी व अजीज दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed