फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, case of dowry death

Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस

Fri, 27 Oct 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, case of dowry death
लखनऊ। चौक इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या और धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चौक के मुर्तजा हुसैन रोड यहियागंज निवासी इफ्तिखार की बेटी सदफ सिद्दीकी (20) ने डेढ़ साल पहले यहियागंज बर्तन बाजार के रहने वाले रवि सिंह से प्रेम विवाह किया था। पिता इफ्तिखार के मुताबिक पति व ससुराल वाले सदफ को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। धार्मिक टिप्पणी कर उसका मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
विज्ञापन

इफ्तिखार के मुताबिक बुधवार देर रात रवि के पिता ओमनाथ उनके घर पहुंचे और बताया कि सदफ ने जहर खा लिया है। सदफ को ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन के बाद चौक पुलिस ने सदफ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदफ के पिता ने पति व ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चौक कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रवि को हिरासत में ले लिया है। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि सदफ ने आत्महत्या की है।

सदफ और रवि के बीच प्रेम प्रसंग था। तीन अप्रैल वर्ष 2022 को रवि उसे भगा ले गया था। सदफ के घरवालों ने चौक कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सदफ को ढूंढ निकाला था। सदफ ने बालिग होने और रवि के साथ शादी करने का बयान दिया था। इसके बाद सदफ ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ रवि से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed