{"_id":"69f512a02ea69e087c0a9356","slug":"married-woman-burnt-alive-fir-against-husband-and-in-laws-for-dowry-murder-lucknow-news-c-13-lko1096-1718369-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जिंदा जली विवाहिता, पति व ससुरालियों पर दहेज हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जिंदा जली विवाहिता, पति व ससुरालियों पर दहेज हत्या की एफआईआर
विज्ञापन
मुस्कान।
काकोरी। पारा के वादरखेड़ा स्थित जनता विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार को विवाहिता जिंदा जल गई। पिता ने उसके पति पर घरवालों के साथ मिलकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। काकोरी पुलिस ने उनकी तहरीर पर आरोपी पति व चार घरवालों के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सीतापुर के हसनगंज निवासी शिवकुमार के मुताबिक सात फरवरी को उन्होंने स्कूल वैन चालक रिंकू राठौर से बेटी मुस्कान (22) की शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रिंकू, उसका पिता मूलचंद, सास बसंती देवी, जेठ संतलाल और ननद दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन उससे मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे।
शिवकुमार का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे दामाद और उसके घरवालों ने मुस्कान को दहेज के लिए पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी गंभीर रूप से झुलसी मुस्कान को केजीएमयू लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार सुबह छह बजे उसने दम तोड़ दिया। ससुरालवालों ने शिवकुमार को फोन कर बताया कि खाना बनाते समय आग लगने से मुस्कान जल गई थी।
विज्ञापन
काट दिया सिलिंडर का पाइप
शिवकुमार ने बताया कि वह अस्पताल पहुंचे तो बेटी मृत मिली। आरोप लगाया कि हत्या हादसा लगे, इसलिए आरोपियों ने गैस सिलिंडर का पाइप चाकू से काट दिया। ज्वलनशील पदार्थ की दुर्गंध न आए, इसलिए पोछा भी लगाया। पीड़ित परिवार की सूचना पर एसीपी काकोरी और इंस्पेक्टर सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। साक्ष्य संकलन के बाद आगे की कार्यवाही होगी।