{"_id":"640b7de2884640b673077744","slug":"marriage-of-minor-was-being-done-raebareli-news-c-13-1-122597-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाबालिग का कराया जा रहा था निकाह, युवक और मौलाना बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाबालिग का कराया जा रहा था निकाह, युवक और मौलाना बंदी
Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। टेकारी दांदू गांव में शुक्रवार को नाबालिग किशोरी का निकाह कराया जा रहा था। सूूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक और मौलाना को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक और मौलाना से पूछताछ कर रही है।
रायबरेली शहर के इंदिरा नगर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को दो दिन पहले डीह क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव का युवक भगा ले गया था। टेकारी दांदू में शुक्रवार दोपहर नाबालिग के साथ युवक के निकाह की तैयारी चल रही थी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहुंचकर निकाह रुकवा दिया।
साथ ही युवक और मौलाना को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि ग्रामीणों ने एक दूसरे संप्रदाय की किशोरी के निकाह कराए जाने की सूचना दी थी। मौके से एक युवक व मौलाना को पकड़ा गया है। मामला रायबरेली शहर क्षेत्र का है। इसलिए शहर पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि केस दर्ज करके कार्रवाई होगी।