फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Market buzzing with Eid shopping

Lucknow News: ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार

Wed, 10 Apr 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing with Eid shopping
रायबरेली। ईद को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। घर से लेकर बाजार तक रौनक दिखने लगी है। गर्मी के बाद भी बाजार में खरीदारी की जा रही है। खासकर कपड़े, जेवर और खाने की चीजों की अधिक खरीद हो रही है। ड्राई फ्रूटस की मांग अधिक है। इसके साथ ही विभिन्न तरह की सेवइयों की डिमांड है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से ईद की तैयारी तेज हो गई है। बाजार में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। गर्मी के बाद भी खरीदारी पर कोई असर नहीं है। जूता, चपप्ल, सैंडल, कॉस्मेटिक के सामान की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर मुख्य बाजार, छोटी बाजार, कैपरगंज, डिग्री कॉलेज, कचहरी रोड पर भीड़ अधिक रहती है। शापिंग मॉल में भी भीड़ बढ़ी है। कपड़ों को लेकर छोटी बाजार और बड़ी बाजार में भीड़ अधिक बनी हुई है। इस समय पूरे दिन जहां खरीदारी चलती रहती है लेकिन शाम को बाजार में पैर रखने की जगह नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी, कैपरगंज, सुपर मार्केट में पूरे दिन भीड़ उमड़ रही है। सबसे अधिक सब्जी मंडी में महिलाओं की भीड़ है। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर तांता लगा रहता है। रंगबिरंगी चूड़ियों की खरीदारी के लिए युवतियां काफी देर तक दुकान पर रहती है। पुरुषों में सबसे ज्यादा कुर्ता, पाजामा और रेडीमेड कपड़ों के खरीदने की होड़ है। जींस पैंट व शर्ट भी खरीदी जा रही है।
मेहमाननवाजी के लिए तैयारी
ईद पर मेहमाननवाजी को लेकर उत्साह है। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए खरीदारी तेज हो गई है। त्योहार का सबसे अहम पकवान सेंवई होता है। इसलिए सेंवई की बिक्री सबसे अधिक है। इसके अलावा खोवा, मेवा, छोला, चिप्स आदि भी खरीदे जा रहे हैं।
बनारस से लेकर कानपुर तक की बिक रहीं सेवइयां
बाजार में बनारस से लेकर कानपुर तक की सेवइयां मौजूद हैं। कानपुर के बेकनगंज की मशहूर सेवइयां की बात ही अलग है। वहीं बाजार में साधारण सेवइयां 50 से 90 रुपये किलो बिक रही हैं।
दूध फेनी की कीमत 85 से 120 रुपये, लखनवी फेनी 120 से 160 रुपये, पंचमेवा किराना 200 रुपये में बिक रही है। ज्यादातर लोग भुंजी सेवई पसंद कर रहे हैं। इसी तरह जम्मू कश्मीर के ड्राइ फ्रूटस तथा केरल और वाइजैक के खजूर की बिक्री भी हो रही है। खजूर के डिब्बे और ड्राई फ्रूटस के गिफ्ट आइटम भी खूब खरीदे जा रहे हैं।

कन्नौज और कानपुर का इत्र फैला रहा खुशबू
ईद पर इत्र की खुशबू न फैले तो माहौल बन ही नहीं सकता है। इसी कारण इत्र की खूब खरीदारी हो रही है। खासकर कन्नौज और कानपुर का इत्र अधिक पसंद किया जा रहा है। इत्र की छोटी शीशी 60 रुपये में मिल रही है जबकि अलग-अलग रेंज में इत्र की खुशबू बाजार में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed