{"_id":"6406a3c59b8289bcb00929f7","slug":"market-buzzes-on-rangotsav-abir-gulal-will-fly-raebareli-news-c-13-1-118169-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पताल अलर्ट, डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पताल अलर्ट, डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगी
Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। होली पर लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला अस्पताल और सभी 19 सीएचसी में डॉक्टरों व स्टाफ की इमरजेंसी ड्यूटी लगा दी गई है। 24 घंटे मरीजों के इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी। अस्पतालों के साथ ही जरूरी स्थलों पर 102 व 108 एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी। किसी की घटना पर सूचना मिलते ही तुरंत एंबुलेंस पहुंचेगी। सीएमओ ने सोमवार को कई अस्पतालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।होली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए भी तैयारी की गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। अन्य डॉक्टरों को भी ऑन काल उपलब्ध होने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी में ही दवाओं की भी व्यवस्था की गई है। जिले की सभी सीएचसी में भी मरीजों को इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी। डॉक्टर के साथ ही फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं देने के आदेश दिए गए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
इनसेट
होलिका दहन के आसपास रहेंगी एंबुलेंस
जीवीके के जिला प्रबंधक अमित मिश्रा ने बताया कि शहर के घंटाघर, सुपर मार्केट, इंदिरा नगर, खालीसहाट, त्रिपुला सहित सात स्थलों पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। होलिका दहन के दौरान खासकर इन एंबुलेंस को रखा जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सीएचसी और पीएचसी में भी एंबुलेंस अलर्ट मोड में रहेंगी। फोन करते ही एंबुलेंस तुरंत पहुंचेंगी।
केमिकलयुक्त रंगों से बचें, आर्गेनिक रंग से खेलें होली
जिले के चिकित्सक लोगों को होली पर आर्गेनिक रंगों का ही प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। आर्यावर्त हॉस्पिटल के नेत्र सर्जन डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि केमिकलययुक्त रंगों से आंख को बड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन आर्गेनिक रंगों से आंख को कोई नुकसान नहीं होता। यदि कलर की वजह से आंख को समस्या होती है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। आंख को कतई न छेडें। इससे आंख को नुकसान हो सकता है। बाजार में आर्गेनिक रंग उपलब्ध हैं। सिर्फ इन्हीं रंगों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सारे बंदोबस्त : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या का कहना है कि होली पर मरीजों को इलाज के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ ही दवा आदि की पर्याप्त व्यवस्था करा दी गई है। जरूरत होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक भी इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेंगे।
व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश
जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी एसीएमओ को भी अपने-अपने क्षेत्रों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ